{"_id":"5bfed79abdec2241cc61812a","slug":"191543427994-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सता में आओ या न आओ, चुनाव से पहले मंदिर बनाओ: महामंडलेश्वर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सता में आओ या न आओ, चुनाव से पहले मंदिर बनाओ: महामंडलेश्वर
Updated Wed, 28 Nov 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
शकोहाबाद। लोकसभा चुनाव से पहले राम मंदिर निर्माण का निर्णय हो जायेगा। न्यायालय हिंदुओं की भावनाओं को समझ रहा है। बहुसंख्यकों की भावनाओं को अगर ठेस पहुंचाई तो स्थिति विस्फोटक हो जाएगी, जिसे संभालना न सरकार, न संतों और न ही न्यायालय के बस में होगा।
उन्होंने विश्वास भरे लहजे में कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले भगवान राम का भव्य मंदिर बनाना पड़ेगा। मोदी सरकार पर भरोसा जताते हुए कहा कि सरकार मंदिर निर्माण में बाधाओं को दूर करने में लगी है। जैसे ही बाधाएं दूर हो जाती हैं, मंदिर निर्माण कार्य प्रारंभ हो जायेगा। कांग्रेस को हिंदुत्व विरोधी बताया।
उक्त विचार महामंडलेश्वर एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं महिला बाल विकास आयोग आचार्य स्वामी चित्प्रकाशानंद गिरि महाराज ने शिकोहाबाद के बड़ा बाजार स्थित बांके बिहारी मंदिर में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण को लेकर संस्थाएं ईमानदारी से कार्य नहीं कर रही हैं।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव से पहले राम मंदिर निर्माण का निर्णय हो जाएगा। संत समाज और बहुसंख्यक समाज को न्यायालय पर विश्वास है। उन्होंने कांग्रेस को हिंदुत्व विरोधी बताते हुए कहा राम मंदिर नहीं दो विचारधाराओं का संघर्ष है। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि सत्ता में आओ या न आओ राम मंदिर चुनाव से पहले बनाओ।
अगर मंदिर नहीं बना तो इसके परिणाम भुगतने के लिए सरकार तैयार रहे। महाराज श्री ने मोदी सरकार पर भरोसा व्यक्त करते हुए कहा कि मोदी में हिंदुत्व, भारतीयता की निष्ठा कूट-कूट कर भरी है। मोदी मंदिर अवश्य बनवाएंगे। मजबूरी को आस्थाओं में बाधक नहीं बनने देंगे।
31 जनवरी और एक फरवरी को संत समाज की निर्णायक बैठक होगी, जिसमें अगले कदम पर निर्णय लिया जायेगा।वार्ता के समय रमाशंकर गुप्ता, रमेश बघेल, उमेश वर्मा, मोहन गुप्ता, अनिलकांत वर्मा, निर्मला जादौंन, नूतन अग्रवाल और सुमन चंदेल मौजूद रहीं।