फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   पेंशन के लिए शिक्षक-कर्मचारी लड़ेंगे आरपार की लड़ाई

पेंशन के लिए शिक्षक-कर्मचारी लड़ेंगे आरपार की लड़ाई

Sat, 01 Sep 2018 12:02 AM IST
Updated Sat, 01 Sep 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
पेंशन के लिए शिक्षक-कर्मचारी लड़ेंगे आरपार की लड़ाई
पेंशन के लिए शिक्षक-कर्मचारी लड़ेंगे आरपार की लड़ाई - फोटो : अमर उजाला
एटा/जलेसर/राजा का रामपुर। पुरानी पेंशन की मांग को लेकर शिक्षक कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार धरना प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा। जिला मुख्यालय पर आयोजित धरना प्रदर्शन के बाद कर्मचारी-शिक्षक-अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

मंच के अध्यक्ष राकेश चौहान ने कहा कि शिक्षक कर्मचारियों ने संघर्ष के बल पर ही सब कुछ प्राप्त किया है। पुरानी पेंशन के लिए भी हम किसी भी कुर्बानी से पीछे नहीं हटेंगे। जिला संयोजक रघुवीर सिंह यादव ने कहा कि अभी हम शासन को मौका दे रहे हैं। इसके बाद भी न्याय न मिलने पर हम सरकार की र्इंट से ईंट बजा देंगे। सूरजपाल वर्मा ने कहा कि कर्मचारियों से पेंशन का अधिकार छीनकर सरकार ने अन्याय किया है। माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष कमलेश मिश्र ने कहा कि योगी सरकार मांग माने नहीं तो उसका भी हश्र कुछ ऐसा ही होगा। अध्यक्षता राजेंद्र उपाध्याय एवं संचालन ओमेंद्र सिंह चौहान ने किया। विश्व प्रताप सिंह चौहान, घनेंद्र सिंह यादव, मुनेश सिसौदिया, राम बरन यादव, नेम सिंह वर्मा, अमित यादव, शैलेंद्र सिंह, सुरेश चंद्र, सत्येंद्र सिंह, ग्रीश चंद्रा आदि ने भी संबोधित किया। जलेसर एवं अवागढ़ के माध्यमिक विद्यालयों में भी शिक्षकों ने कार्य बहिष्कार किया। राजा का रामपुर स्थित बीडीआरएस इंटर कालेज में में शिक्षकों ने कार्य बहिष्कार किया। कक्षाएं न लेने से विद्यालय में अघोषित अवकाश रहा। कार्य से विरत रहे लेागों में प्रधानाचार्य सुनीता, शिक्षक सुरेंद्र यादव, संदीप मिश्रा, सौरव, गौरव, रवी, धर्मेंद्र, श्रवण, अरुण गुप्ता, सुनील, विनोद मिश्रा आदि प्रमुख हैं।
विज्ञापन


पुरानी पेंशन बहाली को कर्मियों ने दिया धरना, निकाली रैली

कासगंज। कर्मचारी शिक्षक अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच के द्वारा कार्य बहिष्कार के तीसरे दिन धरना प्रदर्शन कर रैली निकाली। रैली धरना स्थल बीआरसी केंद्र से तहसील मुख्यालय तक निकाली गई। पेंशन की बहाली के लिए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंच संयोजक इंजीनियर राजकुमार छौंकर ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए संघर्ष को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार उनकी जायज मांग को मांगे। पेंशन कर्मियों का हक है। इसको कर्मी हर हाल में लेकर रहेंगे। उन्होंने कहा कि नई पेंशन योजना कर्मियों का शोषण है। यह योजना किसी भी तरह से कर्मियों के हित में नहीं हैं। कर्मियों, शिक्षकों ने जमकर नारेबाजी की। धरना स्थल से शिक्षक व कर्मी रैली निकाली। रैली में कर्मी पुरानी पेंशन बहाली की मांग करते हुए नारेबाजी करते हुए चल रहे थे। संचालन रमेशचंद्र ने किया।

इस मौके पर नरेंद्र कुमार, वीरी सिंह, वेद प्रकाश, करन सिंह, भरत सिंह, रेखा गुप्ता, इंद्र कुमार, प्रताप सिंह, अजय प्रताप, भानु प्रताप, राहुल सिंह, मोहनपाल, राजवीर, विमल कुमार, दीनदयाल, अरविद कुमार, आलोक, रमेशचंद्र सहित अन्य बड़ी संख्या में शिक्षक व कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed