फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   ओडीएफ का शोर, रैकिंग में पिछड़ा जिला

ओडीएफ का शोर, रैकिंग में पिछड़ा जिला

Thu, 12 Jul 2018 11:23 PM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
ओडीएफ का शोर, रैकिंग में  पिछड़ा जिला
कई जगहों पर नहीं मिला शौचालयों का निर्माण और प्रयोग - फोटो : अमर उजाला
एटा। जिले में शौचालय निर्माण और ओडीएफ का शोर अब थम गया है। आलम यह है कि जिला अब 13 स्थान पिछड़कर 34 से 47वें स्थान पर आ गया है। ऐसे में अक्तूबर 2018 तक जिले का ओडीएफ होना चुनौती बनता नजर आ रहा है।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण को संचालित कर रहे जिला पंचायत राज विभाग का हाल इन दिनों ठीक नहीं चल रहा है। विभाग के एक बड़े अधिकारी के हाथ से शक्तियां छिनने के बाद ओडीएफ की नैया डूबती नजर आ रही है। जिले में पिछले दिनों शौचालयों के निर्माण और एमआइएस फीडिंग ने रफ्तार पकड़ी थी। उम्मीद थी कि एटा अक्तूबर 2018 तक ओडीएफ होकर प्रदेश में नाम रोशन करेगा। मगर अप्रैल माह में विभाग के एक अधिकारी पर आरोप लगाकर उनसे अधिकार छीन लिए गए। इसका सीधा असर ओडीएफ और स्वच्छ भारत मिशन पर दिखा है। आलम यह हुआ है कि ओडीएफ को लेकर शासन से मिला अक्तूबर 2018 का लक्ष्य अब दूर की कौड़ी साबित हो रहा है। दो महीने में जिले की रैकिंग 34 से गिरकर 47वें स्थान पर आ गई है। जबकि एमआईएस फीडिंग की रफ्तार सुस्त पड़ गई है। फीडिंग में जिला 37वें स्थान से खिसककर 46वें स्थान पर आ गया है। वहीं जियो टैगिंग में 41वें स्थान से जिला खिसककर 47वें स्थान पर है। प्रदेश में जिले की रैकिंग को पिछड़ता देख मुख्य सचिव भी नाराजगी जता चुके हैं, लेकिन सरकारी मशीनरी सुस्त रफ्तार से काम कर रही है। ऐसे में ओडीएफ को लेकर चल रही कवायद बेमानी साबित हो रही है।
विज्ञापन

16 आपरेटर कर रहे काम
जिले में इन दिनों एमआइएस फीडिंग में 16 आपरेटर लगे हुए हैं। अधिकारियों का दावा है कि ब्लॉक स्तर पर तेजी से काम चल रहा है। लेकिन रिपोर्ट को देखकर साफ लगता है फीडिंग की रफ्तार सुस्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है स्थिति
अवशेष शौचालय- 25 हजार
रैकिंग- 47
अवशेष एमआइएस- 61235
रैकिंग - 46
अनएप्रूव्ड एमआइएस- 44582
अवशेष फोटो अपलोडिंग- 47923
इनका कहना है
एमआइएस फीडिंग लगातार चल रही है। रैकिंग में सुधार लाने के लिए कवायद चल रही है। जल्द ही जिले में ओडीएफ का काम पूरा हो जाएगा।
उग्रसेन पांडेय, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed