{"_id":"5aa2c5924f1c1baf758b483b","slug":"191520616850-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएच-टू को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे से जोड़ेगा मक्खनपुर-नसीरपुर मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएच-टू को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे से जोड़ेगा मक्खनपुर-नसीरपुर मार्ग
Updated Fri, 09 Mar 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। नेशनल हाइवे-टू को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे से जोड़ने को मक्खनपुर-नसीरपुर मार्ग सात मीटर चौड़ा बनेगा। शासन ने 32 करोड़ रुपये की धनराशि आवंटित कर दी है। पीडब्ल्यूडी विभाग को काम प्रारंभ करने के आदेश मिल गए हैं। केंद्रीय निधि से बनने वाले इस मार्ग के निर्माण होने से एक्सप्रेस वे पर जाने का रास्ता मिल जाएगा।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर जाने के लिए फिरोजाबाद से सीधा कोई रास्ता नहीं है। अधिकांश कठफोरी से एक्सप्रेस वे पर जा पाते हैं। शासन ने इस तरफ ध्यान दिया है। नेशनल हाइवे टू के सिक्सलेन में तब्दील होने के साथ ही मक्खनपुुर से नसीरपुर को जाने वाले मार्ग के चौड़ीकरण के साथ ही सीधे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे से जोड़ने का फैसला लिया है। केंद्रीय विकास निधि के तहत जिले को 32 करोड़ रुपये विभाग को आवंटित किया गया है।
कसबा मक्खनपुर से नसीरपुर तक जाने वाले 16 किलोमीटर लंबे मार्ग को अब सात मीटर चौड़ा बनाया जाएगा। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अधिकारी श्रीराज ने बताया कि मक्खनपुर से नसीरपुर के लिए जाने वाला मार्ग अभी तो साढ़े मीटर चौड़ा बना हुआ है। लेकिन इस मार्ग को सात मीटर चौड़ाई तक बनाने के लिए कोई अलग से भूमि की जरूरत विभाग को नहीं होगी। क्योंकि दोनों साइड में डेढ़-डेढ़ मीटर भूमि उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि इसको ही शामिल करते हुए इस मार्ग का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि मार्ग के निर्माण को धनराशि मिलने के साथ स्वीकृत मिल गई है।