फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   सख्ती के चलते 27,585 ने छोड़ी यूपी बोर्ड परीक्षा

सख्ती के चलते 27,585 ने छोड़ी यूपी बोर्ड परीक्षा

Fri, 16 Feb 2018 11:01 PM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
सख्ती के चलते 27,585 ने छोड़ी यूपी बोर्ड परीक्षा

विज्ञापन
मैनपुरी। यूपी बोर्ड परीक्षा में सख्ती के चलते बढ़ी संख्या में परीक्षार्थी परीक्षा छोड़ रहे हैं। अब तक जनपद में हाईस्कूल के 16,027 तथा इंटरमीडिएट के कुल 11,558 परीक्षार्थी परीक्षा छोड़ चुके हैं। इसके साथ लगातार परीक्षा छोड़ने वाले परीक्षार्थियों की संख्या बढ़ती जा रही है। जनपद में 27,585 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी है।

यूपी बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ छह फरवरी से हुआ था। हाईस्कूल में पंजीकृत 49,444 परीक्षार्थियों में अब तक 16,027 परीक्षार्थी परीक्षा छोड़ चुके हैं। वहीं, इंटरमीडिएट में अब तक पंजीकृत 44,844 परीक्षार्थियों में से 11,558 परीक्षार्थी परीक्षा छोड़ चुके हैं। इनमें तीन हजार परीक्षार्थी ऐसे हैं, जिन्होंने एक प्रशभनपत्र के बाद परीक्षा छोड़ी है।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड परीक्षा में जनपद में जिलाधिकारी प्रदीप कुमार के निर्देशन में निरीक्षण किए जा रहे हैं। अब तक परीक्षा में आठ नकलची पकड़े जा चुके हैं। एक केंद्र को डिबार करने की संस्तुति हुई है। छह कक्ष निरीक्षकों का वेतन रोका गया है। जबकि तीन केंद्र व्यवस्थापकों को भी नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed