फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   सड़क हादसे में किशोर सहित दो की मौत

सड़क हादसे में किशोर सहित दो की मौत

Mon, 25 Dec 2017 11:33 PM IST
Updated Mon, 25 Dec 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में किशोर सहित दो की मौत
मौत - फोटो : Demo Pic
जैथरा/अलीगंज। कुरावली-जैथरा मार्ग पर मैक्स पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार किशोर की मौत हो गई। वहीं तीन लोग घायल हो गए। दूसरी ओर अलीगंज के दाउदगंज समीप अज्ञात वाहन ने बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


थाना जैथरा क्षेत्र के गांव कठिंगरा निवासी टीटू (15) पुत्र उन्नाव सिंह के घर तेरहवीं का कार्यक्रम था। वह किसी काम से गांव के ही सचिन (17) पुत्र प्रमोद एवं रिश्तेदार दुष्यंत पुत्र सुल्तानसिंह निवासी असदपुर के साथ बाइक से धुमरी गया था। घर लौटते समय कुरावली मार्ग पर सामने से आ रही मैक्स पिकअप ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


हादसे में सचिन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसके साथी टीटू एवं दुष्यंत घायल हो गए। वहीं मैक्स के ऊपर बैठा युवक अंकित पुत्र सुरेंद्र निवासी नगला मदिया कोतवाली देहात भी घायल हो गया। इधर, थाना अलीगंज क्षेत्र के दाउदगंज के समीप बाइक को ओमनी कार ने चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में बाइक पर सवार हरिओम (25) पुत्र शंकर सिंह निवासी झकरई थाना अलीगंज की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक पर सवार अन्य दो झब्बूलाल और राजपाल घायल हो गए। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि मृतक हरिओम अलीगंज से अपने गांव झकरई लौट रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed