{"_id":"5a29800f4f1c1bc5758b796e","slug":"191512669199-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेल्समैन का अगवा कर लूटा, विरोध पर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेल्समैन का अगवा कर लूटा, विरोध पर पीटा
Updated Thu, 07 Dec 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद/शिकोहाबाद। शिप स्पेयर पार्ट्स कंपनी के सेल्समैन को अज्ञात वाहन चालकों ने सवारी के बहाने बैठा कर उसे अगवा कर लूटपाट की। विरोध पर लुटेरों ने युवक को पीटा और नशीला पदार्थ खिलाने के बाद बेहोशी की हालत में फेंक कर भाग गए। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंचे परिजन युवक को अर्द्धबेहोशी की हालत में दिल्ली ले गए।
आजमगढ़ के थाना गंभीर क्षेत्र अंतर्गत गोसारी का बाजार निवासी ब्रजेश पांडेय (35) पुत्र त्रिवेडी पांडेय दिल्ली कश्मीरी गेट स्थिति शिप स्पेयर पार्ट्स कंपनी में सेल्समैन है। बुधवार सायं ब्रजेश कालका एक्सप्रेस से दिल्ली से शिकोहाबाद पहुंचा। यहां वो एक दुकान पर चाय पी रहा था, तभी एक चार पहिया वाहन सवारों ने उसे प्रसाद के नाम पर नशीले पेड़े खिला दिए।
इसके बाद उक्त लोग उसे कार में बैठा कर ले गए और रास्ते में उससे लूटपाट शुरू कर दी। विरोध करने पर उसे पीटा। लूटपाट के बाद लुटेरे उसे आरौंज की पुलिया से आगे एक ढाबे पर बेहोशी की हालत में फेंक कर फरार हो गए। ढाबा संचालक ने फोन कर यूपी हंड्रेड पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। युवक के पास मिले मोबाइल नंबर से परिवारीजनों को फोन कर सूचना दी गई। युवक के बड़े भाई विवेक कुमार पांडेय अस्पताल पहुंचे और ब्रजेश को अपने साथ दिल्ली ले गए। थाना पुलिस का कहना है कि इस तरह की कोई जानकारी नहीं है।