{"_id":"59e618614f1c1bd1538b7e78","slug":"191508251745-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम की वोटर लिस्ट से राजाराम पट्टी का नाम गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम की वोटर लिस्ट से राजाराम पट्टी का नाम गायब
Updated Tue, 17 Oct 2017 08:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। इसे निगम के चुनाव की जल्दबाजी कहें या राजनीतिक दबाव। वोटर लिस्ट के परिसीमन में कई बड़े क्षेत्रों को या तो छोड़ दिया जा रहा है या फिर इधर-उधर किया जा रहा है। विरोध दर्ज कराने के बाद भी अधिकारी मनमानी करने मेें जुटे हैं, जबकि निगम की लिस्ट में कई मोहल्ले गायब दिख रहे हैं। राजाराम पट्टी मथुरा नगर पालिका परिषद में वार्ड संख्या 27 में शामिल थी। नगर निगम की वोटर लिस्ट के परिसीमन में इस क्षेत्र को वार्ड संख्या 61 बनाया गया लेकिन इस वार्ड से राजाराम पट्टी क्षेत्र को गायब कर दिया गया है। इसकी जानकारी जब राजाराम पट्टी को वोटरों को हुई तो वह परेशान हो उठे। इस संबंध में पालिका के पूर्व सभासद उमेश भारद्धाज ने नगर निगम में आपत्ति दर्ज कराई तो राजाराम पट्टी संबंधी साक्ष्य मांगे गए। राजाराम पट्टी के नगर निगम में शामिल रहने संबंधी टैक्स एवं राजस्व से लेकर अन्य सभी साक्ष्य वोटर लिस्ट के परिसीमन मे जुड़े अधिकारियों को उपलब्ध करा दिए गए। उसके बावजूद भी राजाराम पट्टी को नगर निगम में शामिल नहीं किया गया है। इसके विपरीत मयूर विहार को नगर निगम में शामिल कर लिया गया है। जबकि मयूर विहार कभी भी नगर निगम में शामिल नहीं रहा। वह हमेशा छावनी परिषद का हिस्सा बना रहा है। गौरतलब है कि राजाराम पट्टी वार्ड संख्या 61 की गलियों के पीछे की आबादी है। इसी प्रकार से इस क्षेत्र की वाल्मीकि बस्ती को भी वार्ड संख्या 61 में शामिल नहीं किया गया है। पूर्व सभासद उमेश भारद्धाज का आरोप है कि अधिकारी भाजपाइयों की शह पर वोटर लिस्ट के परिसीमन में उलट फेर कर रहे हैं।
विज्ञापन