{"_id":"599dbe674f1c1b76568b459c","slug":"191503510119-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर गरजे शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर गरजे शिक्षक
Updated Wed, 23 Aug 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
धरना देते शिक्षक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। सोलह सूत्रीय मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों का धरना बुधवार को दूसरे दिन भी कलक्ट्रेट स्थित तिकोनिया पार्क में जारी रहा। धरने के बाद प्राथमिक शिक्षकों ने मुख्यमंत्री के नाम 16 सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम अमित सिंह को सौंपा।
धरना प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष राजीव यादव ने कहा कि प्रदेश के पांच लाख शिक्षकों की मांगें शासन स्तर पर लंबित हैं। इन मांगों को प्रदेश सरकार शीघ्र पूरा करें। कहा कि सरकार के वे लोग जो विपक्ष में रहते हुए उनकी जिन मांगों का समर्थन करते थे, वे ही अब सरकार में शामिल होने पर उन्हें पूरा नहीं कर रहे हैं।
जिलामंत्री महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि अन्य राज्यों में शिक्षकों के लिए कैशलेस सुविधा है, लेकिन यहां नहीं। सरकार को चाहिए कि शीघ्र प्रदेश के शिक्षकों को इस सुविधा का लाभ दिया जाए। जिला संरक्षक सत्यवीर सिंह ने कहा कि सरकार ने 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के शिक्षकों व कर्मचारियों को अक्षम दिखाकर अनिवार्य सेवा निवृत्त का जो आदेश जारी किया है उसे वापस लिया जाए।
विज्ञापन
धरने के दौरान शिक्षकों में सरकारी नीतियों के प्रति आक्रोश दिखा। वहीं धरने में शिक्षकों एवं शिक्षामित्रों के शामिल होने के कारण बुधवार को भी जनपद के स्कूलों में ताले लटकते रहे। मौके पर डॉ.कमलेश यादव, प्रमोद यादव, सत्य प्रकाश, नेम सिंह, कृष्ण गोपाल सिंह चौहान, डॉ. मनोज यादव, नंद लाल यादव, महेश आर्य, सतीश समर्थ, सुरेंद्र पाल सिंह, राम सेवक, दलवीर कठेरिया, कौशल गुप्ता, प्रदीप यादव, व्योम सक्सेना, किरन शाक्य, नीरू गोस्वामी, प्रतिमा यादव, मृदुला, गरिमा यादव, योगेश कुमार, मान सिंह राजपूत आदि मौजूद रहे।