फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   परिजनों के इलाज न कराने पर फैजान बना वीरू

परिजनों के इलाज न कराने पर फैजान बना वीरू

Sun, 06 Aug 2017 11:53 PM IST
Updated Sun, 06 Aug 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
परिजनों के इलाज न कराने पर फैजान बना वीरू
टंकी पर चढ़ा युवक - फोटो : अमर उजाला
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। तहसील परिसर में रविवार को उस समय अफरातफरी मच गई जब बीए एक छात्र 120 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ा। इस दौरान मौक पर भीड़ जुट गई। पुलिस प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


उसका कहना था कि वह मानसिक रूप से परेशान है। इसके बाद भी परिवारीजन उसका उपचार नहीं करा रहे। प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वास के बाद छात्र टंकी से उतरा। इसके बाद उसके बड़े भाई की सुपुर्दगी में सौंप दिया गया। साथ ही उसका इलाज कराने के निर्देश दिए गए। इससे कुछ दिन पहले भी शिकोहाबाद में मानसिक रूप से कमजोर पश्चिम बंगाल निवासी युवक बिजली के खंभे पर चढ़ गया था। उसे घंटों बाद उतारा जा सका था।
विज्ञापन


शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के मैनपुरी तिराह निवासी फैजान (20) रविवार सुबह तहसील पहुंचा। यहां बनी 120 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़कर बैठ गया। उसे देख मौके पर भीड़ लग गई। सूचना पर एसडीएम शिकोहाबाद संगमलाल यादव, तहसीलदार, थानाध्यक्ष भी मौके पर पहुंच गए। इस बीच एसडीएम ने माइक से फैजान को उतरने को कहा। साथ ही उसकी हर मांग मानने की भी बात कही। आधा घंटे बाद वह फैजान उतर गया। इसके बाद एसडीएम छात्र को अपने साथ आफिस ले गए। इस बीच फैजान का बड़ा भाई मोहम्मद शरीफ भी परिवारीजनों के साथ तहसील आ गया। एसडीएम ने बड़े भाई मोहम्मद शरीफ को फैजान का इलाज कराने का निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवारीजन नहीं करा रहे इलाज
फैजान ने बताया कि वह बीए द्वितीय वर्ष का छात्र है। शिकोहाबाद स्थित एक शिक्षण संस्था में पढ़ रहा है। मानसिक कमजोरी के चलते उसे परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आरोप है कि उसने परिवारीजनों से कई बार कहा था लेकिन वे उसका इलाज नहीं करा रहे हैं। वह पानी टंकी पर आत्महत्या करने के लिए चढ़ा था।


लस्सी पिलाकर बंधाई हिम्मत
फैजान को एसडीएम अपने साथ आफिस में ले गए। उसको लस्सी मंगाकर पिलवाई। साथ ही उसे धैर्य रखने का सुझाव दिया। परिवारीजन साथ देने के साथ ही इलाज भी कराएंगे। तब कहीं जाकर युवक के चेहरे पर खुशी के भाव दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed