{"_id":"5984a9b04f1c1bb9358b47dd","slug":"191501866416-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस और पालिका कर्मियों पर सब्जी लूटने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस और पालिका कर्मियों पर सब्जी लूटने का आरोप
Updated Fri, 04 Aug 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
महिला की मौत पर बवाल, थाना घेरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। सब्जी मंडी में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान पुलिस और नगर पालिका कर्मचारियों पर सब्जी व्यापारी सब्जी लूटने का आरोप लगा रहे हैं। यही नहीं व्यापारियों ने गुरुवार देर रात सीओ दफ्तर के सामने सब्जियां फेंक कर हंगामा किया, तो आसपास थाने का पुलिस बल बुला लिया गया। घटना को लेकर गुस्साए सब्जी विक्रेताओं ने बैठक कर आंदोलन की रणनीति बनाई है।
शुक्रवार को घंटाघर के सब्जी मंडी बंद कर पुलिस का विरोध जताया। गुरुवार शाम को अचानक पुलिस और नगर पालिका प्रशासन ने मिलकर शहर की सब्जी मंडी में अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरु किया। आरोप है कि अतिक्रमण हटवाने में शामिल पुलिस कर्मी और नगर पालिका कर्मचारियों ने सब्जी विक्रेताओं के साथ अभद्रता करते हुए उनकी सब्जियां फेंक दीं। व्यापारियों ने पुलिस और नगर पालिका कर्मचारियाें पर टमाटर और मंहगी सब्जी लूटने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं गुस्साए सब्जी विक्रेता एकत्रित होकर सीओ कार्यालय पर पहुंचे और हंगामा किया।
सीओ कार्यालय के सामने सब्जियां फेंकी। हंगामा बढ़ता देख देर रात सीओ दफ्तर पर पीएसी बल और आसपास के थानों का पुलिस बल तैनात कर दिया गया। सीओ सिटी वरूण कुमार ने कहा पुलिस कर्मियों या नगर पालिका कर्मचारियों ने सब्जी या टमाटर नहीं लूटे है। सिर्फ अतिक्रमण हटवाया गया है। युवा सपा नेता शराफत हुसैन उर्फ काले ने बताया कि व्यापारियों के साथ पुलिस और नगर पालिका के लोगों ने गलत व्यवहार किया है। इसे लेकर जल्द ही व्यापारियों की बैठक बुला कर आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।