{"_id":"5946c4cc4f1c1bca5f8b47a6","slug":"191497810124-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना में प्रदूषण रोकने को 21 को निकालेंगे वाहन रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना में प्रदूषण रोकने को 21 को निकालेंगे वाहन रैली
Updated Mon, 19 Jun 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
yamuna
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन। यमुना के जल को प्रदूषण से बचाने के लिए यमुना रक्षक दल ने रविवार को कैमारवन स्थित गोविंदमठ में बैठक बुलाई। इसमें दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने कहा कि इसके लिए 21 को वाहन रैली निकाल कर सरकार के मंत्रियों को ज्ञापन और यमुना जल के नमूने सौंपेंगे।
बैठक में तय हुआ कि 21 जून को 11 बजे दल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता वाहनों के साथ गोविंद मठ से प्रस्थान करेंगे। इस वाहन यात्रा के साथ पलवल, बल्लभगढ़, फरीदाबाद व दिल्ली के सभी कार्यकर्ता मार्ग में शामिल होते जाएंगे। बताया कि 22 जून को सुबह सैकड़ाें भक्त हथिनी कुंड पर पहुंचकर यमुना का पूजन करेंगे।
राष्ट्रीय महासचिव रमेश सिसौदिया ने कहा कि यमुना का हथिनी कुंड से शुद्ध और निर्मल जल के साथ मथुरा से प्रदूषित जल का सैंपल लेकर ज्ञापन सहित केंद्र व राज्य सरकारों के मंत्रियों को सौंपा जाएगा और उन्हें हरियाणा और मथुरा में यमुना जल की स्थिति से अवगत कराया जाएगा। इस अवसर पर राकेश यादव, सोहन लाल आचार्य, देवदत्त शर्मा, आरपी सिंह, हाशिम खान, अब्दुल जब्बार, मांगेराम शर्र्र्मा, डा. राजवीर सिंह, अवनीश यादव उपस्थित थे।