{"_id":"66d9e6ee277c6ffa520109a4","slug":"1903-two-registrations-surfaced-in-farmers-honor-fund-mainpuri-news-c-174-1-sagr1038-123462-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: 1903 किसानों के सम्मान निधि में सामने आए दो पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: 1903 किसानों के सम्मान निधि में सामने आए दो पंजीकरण
Thu, 05 Sep 2024 10:44 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 05 Sep 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में जिले के 1903 किसानों ने दो-दो पंजीकरण करा दिए। अब कृषि विभाग ने डबल पंजीकरण सामने आने के बाद उनकी सम्मान निधि रोक दी है। सम्मान निधि शुरू कराने के लिए किसी एक पंजीकरण से प्राप्त पूर्ण धनराशि वापस करनी होगी।
जिले में कुल 2.63 लाख किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में पंजीकृत हैं। इन्हें केंद्र सरकार द्वारा तीन समान किस्तों में कुल छह हजार रुपये की सालाना सम्मान निधि दी जा रही है। 24 हजार किसानों की सम्मान निधि ई-केवाईसी न होने के चलते रोक दी गई है। वहीं 1903 किसान अब ऐसे सामने आए हैं, जिनके आधार से सम्मान निधि के दो अलग-अलग पंजीकरण हैं। इनकी सम्मान निधि भी रोक दी गई है। लेकिन कृषि विभाग ने ऐसे किसानों को एक और मौका दिया गया है। इसके तहत किसी एक पंजीकरण को किसान उप कृषि निदेशक कार्यालय से शुरू करा सकेंगे। दूसरे जिस पंजीकरण को किसान रद कराना चाहते हैं उसमें प्राप्त समस्त धनराशि कृषि विभाग को वापस करनी होगी।
उप कृषि निदेशक नरेंद्र कुमार त्रिपाठी ने ऐसे किसानों से एक पंजीकरण चयन कर अपनी सम्मान निधि शुरू कराने की अपील की है।