{"_id":"69325f2a990428054f05c871","slug":"19-year-old-commits-suicide-in-agra-mental-stress-after-father-s-accident-cited-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: पिता की मौत का सदमा...बेटे ने फंदे से लटक कर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: पिता की मौत का सदमा...बेटे ने फंदे से लटक कर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम
Fri, 05 Dec 2025 09:57 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 05 Dec 2025 09:57 AM IST
सार
आगरा में 19 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। पिता की मौत के बाद से वो तनाव में था। युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक युवक ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। श्याम बिहार कॉलोनी, गली नंबर-5 निवासी अंशुल कुमार (19) पुत्र स्व. मुकेश प्राइवेट नौकरी करता था। करीब छह महीने पहले उसके पिता की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी, जिसके बाद अंशुल और उसके दो छोटे भाई घर पर अकेले रह रहे थे। परिजनों ने बताया कि पिता की मौत के बाद अंशुल मानसिक तनाव में रहता था।
बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे तक कमरे से बाहर नहीं निकला, जब खिड़की से झांककर देखा तो अंशुल कमरे में पंखे से चादर के सहारे लटका हुआ था। यह नजारा देख भाई की चीख निकल गई। शोर सुनकर परिजन और आसपास के लोग भी पहुंच गए। थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे तक कमरे से बाहर नहीं निकला, जब खिड़की से झांककर देखा तो अंशुल कमरे में पंखे से चादर के सहारे लटका हुआ था। यह नजारा देख भाई की चीख निकल गई। शोर सुनकर परिजन और आसपास के लोग भी पहुंच गए। थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन