फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   19 or October 20 find out when Mahanavami and Dussehra will celebrate

क्या नवमी-दशवी एक ही दिन?: दूर करें 19 और 20 अक्तूबर का संशय, उदयातिथि में इस दिन होगा महानवमी पर कन्या पूजन

Sat, 17 Oct 2026 05:59 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sat, 17 Oct 2026 05:59 AM IST
सार

शारदीय नवरात्र में महानवमी और विजयादशमी को लेकर आपके मन में संशय है तो अब वह दूर हो जाएगा। इसको लेकर ज्योतिषाचार्यों ने स्थिति स्पष्ट की है। साथ ही बताया है कि नवमी पर कन्या पूजन और विजयमादशमी का पर्व कब मनाया जाएगा। 

विज्ञापन
19 or October 20 find out when Mahanavami and Dussehra will celebrate
जानें कब है नवमी और दशहरा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

इस बार शारदीय नवरात्र में महानवमी और विजयादशमी का पूजन 20 अक्तूबर मंगलवार को एक ही दिन किया जाएगा। ज्योतिषाचार्य अरविंद मिश्रा बताते हैं कि अष्टमी तिथि सोमवार सुबह 10:52 बजे तक रहेगी। इसके बाद नवमी तिथि शुरू हो जाएगी जो मंगलवार, 20 अक्तूबर को दोपहर 12:50 बजे तक रहेगी। उदयातिथि के हिसाब से महानवमी मंगलवार को मनाई जाएगी। इसके बाद दशमी तिथि शुरू होगी और विजयादशमी का पर्व मनाया जाएगा।
विज्ञापन


ज्योतिषाचार्य वेद प्रकाश प्रचेता बताते हैं कि अष्टमी तिथि का आरंभ 18 अक्तूबर, रविवार सुबह 8:29 बजे होगा। सोमवार सुबह 10:52 बजे तक अष्टमी रहने के बाद नवमी तिथि प्रारंभ हो जाएगी। ऐसे में उदयकालीन तिथि के आधार पर सोमवार को अष्टमी का पूजन करना श्रेष्ठ रहेगा। इसके बाद नवमी तिथि शुरू होने पर महानवमी का पूजन भी किया जा सकेगा, लेकिन उदयकालीन तिथि के हिसाब मंगलवार को महानवमी का पूजन ठीक रहेगा।
विज्ञापन

 
Trending Videos

20 अक्तूबर को करें शस्त्र पूजन
नवमी तिथि मंगलवार दोपहर 12:50 बजे तक रहने के बाद दशमी शुरू होगी। ज्योतिषाचार्य वेद प्रकाश प्रचेता ने बताया कि 20 अक्तूबर को दोपहर 1:59 मिनट से लेकर 2:45 मिनट तक शस्त्र पूजन करें। वहीं, रावण दहन शाम 7:12 मिनट से लेकर रात 10:49 मिनट तक का समय रहेगा। इस दिन रावण दहन के साथ शमी वृक्ष और अपराजिता पूजन का भी विधान है

ये भी पढ़ें-त्योहार पर यात्रियों को मिलेगी राहत: आगरा कैंट से ग्वालियर तक जाएगी इंटरसिटी एक्सप्रेस, 10 दिन मिलेगी सुविधा
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed