{"_id":"612535408ebc3e6ee33a0003","slug":"18596-candidates-appeared-in-pet-mainpuri-news-agr5049412188","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीईटी परीक्षा में सम्मिलित हुए 18596 परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीईटी परीक्षा में सम्मिलित हुए 18596 परीक्षार्थी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। मंगलवार को कड़ी निगरानी के बीच जिले के 19 केंद्रों पर प्रारंभिक अर्हता परीक्षा(पीईटी) का आयोजन किया गया। दो पालियों में आयोजित परीक्षा के दौरान पंजीकृत 20468 परीक्षार्थियों में से 18596 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। डीएम और एसपी सहित सभी जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा की निगरानी में लगे रहे।
मंगलवार को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक आयोजित होने वाली प्रथम पाली की परीक्षा में सुबह नौ बजे से ही परीक्षार्थियों ने परीक्षा केंद्र पर पहुंचना शुरू हो गए। परीक्षा केंद्र के मुख्य गेट पर ही तलाशी के बाद परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश दिया गया। प्रथम पाली में पंजीकृत 10234 परीक्षार्थियों में से 9279 परीक्षार्थी परीक्षा में उपस्थित हुए। 955 परीक्षार्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे। वहीं द्वितीय पाली में शाम तीन से पांच बजे की परीक्षा के लिए दो बजे से परीक्षार्थियों का परीक्षा केंद्र पर सघन तलाशी के बाद प्रवेश दिया गया। परीक्षा के दौरान पंजीकृत 10234 परीक्षार्थियों में से 9317 परीक्षार्थी उपस्थित हुए जबकि 917 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
दोनों पालियों की परीक्षा के दौरान जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह, एसपी अशोक कुमार राय ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। परीक्षा की निगरानी के लिए सात जोनल और सात सेेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई थी। प्रत्येक केंद्र पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी तैनात किया गया थ।।
विज्ञापन
-----
देरी से पहुंचे परीक्षार्थियों ने काटा हंगामा दिया गया प्रवेश
पीईटी परीक्षा के लिए निर्धारित समय से आधा घंटे पहले परीक्षा केंद्र में पहुंचने के निर्देश परीक्षार्थियों को दिए गए थे। सुबह की पाली में कुछ परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थी दिए गए समय से कुछ देरी पर पहुंचे तो उन्हें केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया गया। परेशान परीक्षार्थियों ने हंगामा किया तो अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्हें परीक्षा में शामिल कराया गया।
------
प्रदेश में पहलीबार हुई इस परीक्षा का प्रश्नपत्र सामान्य था। उम्मीद है कि परीक्षा में बेहतर अंक हासिल होंगे।
काजल अचलपुर
-----
सरकारी ने पीईटी परीक्षा कराकर एक अच्छा कार्य किया है। अब भर्ती परीक्षाओं के लिए भीड़ नहीं पहुंचेगी।
अभिषेक पीएसी लाइन एटा
-----
पीईटी से सिविल सर्विसेज के लिए होने वाली आगे की परीक्षाओं में भीड़ नहीं होगी। काबित को अवसर मिलेगा।
शिव कुमार यादव अलीगंज
-----
पीईटी परीक्षा पहलीबार हुई है। इस परीक्षा में कुछ प्रश्र जटिल थे तो कुछ सरल भी थे। परीक्षा में बेहतर अंक प्राप्त होंगे।
विष्णु, एटा