{"_id":"5bacf10f867a557ffa246ac0","slug":"181538060559-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्वालियर की क्राइम ब्रांच ने चौमुंहा से उठाए तीन लुटेरे, एक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्वालियर की क्राइम ब्रांच ने चौमुंहा से उठाए तीन लुटेरे, एक फरार
Updated Thu, 27 Sep 2018 08:50 PM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौमुंहा/छटीकरा (मथुरा)। ग्वालियर की क्राइम ब्रांच ने जैंत पुलिस के सहयोग से चौमुंहा से तीन लोगों को पकड़ा है, जबकि एक फरार हो गया। इन पर ग्वालियर में सुदर्शन धर्मकांटे के मालिक के इकलौते बेटे की हत्या करके 51 लाख रुपये की लूट करने का आरोप है। पुलिस ने इनके कब्जे से हथियार और 10 लाख रुपये की नकदी भी बरामद की है।
24 सितंबर की रात ग्वालियर में सुदर्शन धर्मकांटे पर छह बदमाशों ने धावा बोल दिया था। बदमाशों ने धर्मकांटे के मालिक के बेटे की हत्या करके 51 लाख रुपये की लूट की वारदात को अंजाम देकर सनसनी फैला दी थी। ग्वालियर की क्राइम ब्रांच खुलासे में जुटी थी।
ग्वालियर की क्राइम ब्रांच ने जैंत पुलिस और स्वाट टीम के सहयोग से चौमुंहा से सात लोगों को उठाया। इनमें चार को तो पूछताछ कर छोड़ दिया, पर तीनों के लूट में शामिल होने पर ग्वालियर की क्राइम ब्रांच अपने साथ ले गई। जैंत चौकी प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि आकाश, देवेंद्र उर्फ नकलू, राधे को ग्वालियर की क्राइम ब्रांच अपने साथ ले गई है। तलाशी में इनके कब्जे से 10 लाख रुपये और हथियार भी मिले हैं। एक मुकेश नाम का युवक फरार है। चौकी प्रभारी ने बताया कि लूट और हत्या में शामिल छह बदमाशों के हिस्से में 8.10 लाख रुपये आए थे।