फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   युवक पर फिर से हमला फायर झोंका

युवक पर फिर से हमला फायर झोंका

Mon, 10 Sep 2018 10:35 PM IST
Updated Mon, 10 Sep 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
युवक पर फिर से हमला फायर झोंका
firing - फोटो : अमर उजाला
अवागढ़। इक्कीस दिन पहले युवक को गोली मारने वाले आरोपियों ने फिर से उस पर जानलेवा हमला करते हुए गोली मार घायल कर दिया। परिजनों ने गंभीर हालत में आगरा अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़ित परिवार ने पुलिस पर राजनीतिक दबाव में कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

थाना अवागढ़ क्षेत्र के गांव नगला किशन सिंह निवासी अमित कुमार पुत्र शेर पाल शाम को जिनावली बंबे से गुजर रहा था। उसी समय गांव के ही रहीशपाल, महेश पाल सहित अन्य लोगों ने उसे एक राय होकर घेर लिया। आरोप है उसी समय आरोपियों ने उस पर जान लेवा हमला करते हुए गोली मार घायल कर दिया। इसकी जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने घायल को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने उसे गंभीर बता आगरा रेफर कर दिया। अस्पताल में पहुंचे परिजनों ने बताया कि इससे पहले इन्हीं आरोपियों ने 30 अगस्त को भी युवक को गोली मार घायल किया था। इसकी रिपोर्ट घायल के भाई पंकज ने अवागढ़ थाने में नामजद दर्ज कराई थी। आरोप है इसके बाद भी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं। इतना ही नहीं जब पीड़ित परिवार ने पुलिस पर कार्रवाई के लिए कहा तो पुलिस ने राधामोहन को पकड़ लिया। उसे बाद में पुलिस ने राजनीतिक हस्तक्षेप के बाद छोड़ दिया। इसके बाद युवक पर फिर से जान लेवा हमला करते हुए उसे गोली मार लहूलुहान कर दिया। इस तरह से पुलिस की कार्रवाई को लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed