{"_id":"5b2127954f1c1b53268b5bff","slug":"181528899477-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर ने कुचलकर सिक्योरिटी गार्ड की मौत, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंपर ने कुचलकर सिक्योरिटी गार्ड की मौत, हंगामा
Updated Wed, 13 Jun 2018 08:04 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। दिल्ली-आगरा हाईवे पर जयगुरुदेव मंदिर के समीप निर्माणाधीन ओवरब्रिज पर मिट्टी से भरे डंपर से कुचलकर सोते हुए सिक्योरिटी गार्ड की मौत हो गई। सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर परिजनों ने जमकर हंगामा काटा। सूचना पर पहुंची हाईवे पुलिस ने समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया और डंपर को कब्जे में लिया।
थाना बलदेव के गांव जटौरा निवासी सत्यदेव गर्ग (49) पुत्र उमाशंकर गर्ग छाता की एआरसी सिक्योरिटी कंपनी में गार्ड थे। हाईवे पर चल रहे कार्य के दौरान कंपनी के गार्ड सामान की सुरक्षा के लिए लगे हुए हैं। सिक्योरिटी गार्ड सत्यदेव की ड्यूटी जयगुरुदेव मंदिर के पास निर्माणाधीन ओवरब्रिज पर थी। ड्यूटी देते हुए रात में सिक्योरिटी गार्ड ओवरब्रिज पर ही सो गया।
इसी बीच मिट्टी से भरे डंपर को बैक करते समय सो रहे सिक्योरिटी गार्ड कुचल गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने हंगामा काटा। सूचना पर पहुंची हाईवे पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह मलिक ने बताया कि डंपर चालक आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।