{"_id":"5ad0f1b64f1c1b46098b45f9","slug":"181523642806-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चनारी में दबंगों ने की किशोरी की हत्या, शव घर में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चनारी में दबंगों ने की किशोरी की हत्या, शव घर में मिला
Updated Fri, 13 Apr 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
murder
- फोटो : DEMO PHOTO
फिरोजाबाद/जसराना। थाना जसराना के ग्राम चनारी में गांव के दबंगों ने किशोरी की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को घर में पड़ा छोड़कर फरार हो गए। किशोरी के गले में चोट के निशान हैं। वहीं पास मिला डंडा कुछ अलग ही कहानी बयां कर रहा था। मृतका के पिता ने युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की बात कह रही है।
गांव चनारी निवासी किशोरी के माता पिता खेत काटने गए थे। पुत्री घर पर थी। शुक्रवार को सुबह नौ बजे उनके छोटे बच्चों ने घर मेें पुत्री का शव पडे़ होने की सूचना दी। पुत्री की मौत की खबर सुनकर दंपती की पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। घर में चीख पुकार मचने पर आस-पास के लोग एकत्रित हो गए। ग्रामीण पहले आत्महत्या की बात कहते हुए पिता पर अंतिम संस्कार कराने के लिए दबाव बना रहे थे। पिता ने पुलिस को सूचना दे दी। पिता का आरोप था कि उसकी बेटी को गांव के दबंग किस्म के दो युवक ले गए थे।
उस्मानपुर एवं चनारी के मध्य भट्ठे के पास पाढ़म के प्रधान ने उनकी ही बेटी मुक्त कराया था। पिता ने कहा शुक्रवार को सुबह खेतों में काम करने चला गया था। तभी आरोपियों ने उसकी पुत्री को फिर से भगा कर ले जाने का प्रयास किया। नाकामयाब रहने पर उसकी पुत्री की हत्या कर दी। पिता ने कहा कि दबंगों की गलत हरकतों के कारण मेरी बेटी परीक्षा तक नहीं दे सकी थी। दबंग युवकों से बचाने के लिए मैंने बेटी को हरदोई भेज दिया था। पिता ने पुत्री द्वारा दिए गए पत्र पुलिस को सौंपे हैं। पुलिस मामले में पीएम रिपार्ट आने के बाद ही कार्रवाई करने की बात कह रही है।
विज्ञापन
थाना जसराना के चनारी निवासी किशोरी के साथ गांव के दो युवकों ने तीन माह पूर्व छेड़खानी की थी। यह मामला पूरे गांव में चर्चा का विषय बना रहा। किशोरी के परिजनों ने युवकों के घर शिकायत की तो परिजनों ने उन्हें गांव से निकालने के साथ ही बदनाम करने की धमकी दे डाली। डरे सहमे किशोरी के पिता ने अपनी पुत्री को हरदोई बाबा एवं चाचा के पास भेजा था। खेती में काम आने पर किशोरी को अपने पास दो अप्रैल को बुलाया था। दस अप्रैल को दोनों युवक उसे जबरन ले गए। लोगों की नजर पड़ी तो युवक भाग गए और किशोरी को उसकी मां के सौंपा था।