फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   होलीगेट की तरफ आटो, ई-रिक्शा, चौपहिया वाहन प्रतिबंधित

होलीगेट की तरफ आटो, ई-रिक्शा, चौपहिया वाहन प्रतिबंधित

Sun, 01 Apr 2018 08:04 PM IST
Updated Sun, 01 Apr 2018 08:04 PM IST
विज्ञापन
होलीगेट की तरफ आटो, ई-रिक्शा, चौपहिया वाहन प्रतिबंधित
डैमो - फोटो : डैमो
मथुरा। बिगड़ी महानगर की ट्रैफिक व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने प्लान तैयार कर लिया है। रविवार से लागू किए गए प्लान के तहत आटो, ई-रिक्शा और चौपहिया वाहनों को होलीगेट के लिए प्रतिबंधित कर दिया है, जबकि चार मार्गों को एक मार्ग किया गया है। इस प्लान को फिलहाल 15 दिनों तक ट्रायल बेस पर किया गया है।
विज्ञापन


महानगर के ह्दयस्थल होलीगेट पर आए दिन जाम के झाम से हर किसी को दो-चार होना पड़ता था। घंटों जाम में फंसे वाहन चालक परेशान हो जाते थे। खुद एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने चार्ज संभालने के बाद ही दूसरे दिन होलीगेट का रुख किया। यहां पर बिगड़ी ट्रैफिक व्यवस्था को देखा तो ठान लिया कि इसमें सुधार होना चाहिए। एक अप्रैल से एसएसपी प्रभाकर चौधरी नए ट्रैफिक प्लान को पटरी पर ला दिया है। एसएसपी ने ट्रैफिक प्लान के लिए सुझाव भी मांगे हैं।
विज्ञापन


यह होंगे एकल मार्ग (वनवे)
- टैंक चौराहा से पुराना बस अड्डा की तरफ जाने वाले चौपहिया, आटो, ई-रिक्शा विकास बाजार से मुड़कर डेपिंयर नगर टेलीफोन एक्सचेंज होते हुए भरतपुरगेट की ओर जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डीगगेट की तरफ से आने वाले ई-रिक्शा, आटो रिक्शा, चौपहिया वाहन भरतपुरगेट से टर्न करके जाएंगे।
- चौक बाजार से आने वाले ई-रिक्शा, आटो रिक्शा घीयामंडी होकर जा सकेंगे।
- जमुनापुल/लक्ष्मीनगर की तरफ से आने वाले आटो, ई-रिक्शा कृष्णापुरी होकर सेठ बीएन पोद्धार की तरफ निकल सकेंगे।

यह हैं प्रतिबंधित मार्ग
- आर्य समाज फाटक से होलीगेट चौराहा तक।
- चौकी भरतपुरगेट से होलीगेट चौराहा तक।
- द्वारिकाधीश मंदिर तिराहा से होलीगेट चौराहा तक।
- विकास मार्केट तिराहा से होलीगेट चौराहा
- भैंस बहोरा से कोतवाली रोड की तरफ वाहन नहीं जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed