{"_id":"5ab29f594f1c1baf758b6b1f","slug":"181521655641-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"2019 के लिए सुहाग नगरी में योगी का योग, हर वर्ग को लुभाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2019 के लिए सुहाग नगरी में योगी का योग, हर वर्ग को लुभाया
Updated Thu, 22 Mar 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। सुहाग नगरी में तीसरी बार आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिर से कांच उद्योग और किसानों पर फोकस रखा। मुख्यमंत्री ने कांच उद्योग को नई ऊंचाईयों पर ले जाने का रास्ता दिखाया। इसके लिए सरकार द्वारा खास प्लान तैयार करने का जिक्र किया। ऐसा ही आलू किसानों के लिए भी कहा। योगी का तीस मिनट का भाषण इसी के आसपास घूमता रहा। एक साल का रिपोर्ट कार्ड रखते हुए मुख्यमंत्री ने जिस अंदाज में सरकार की उपलब्धियां गिनाईं उससे साफ है कि योगी का यह योग 2019 की तैयारी का आगाज है। हरेक वर्ग को उन्होंने लुभाने की कोशिश की। कारोबारियों की बात की तो मजदूरों को भी लुभाया। आलू किसानों के लिए बहुत कुछ कहा तो रोजगार की बात कह कर युवाओं को लुभाया।
योगी इससे पहले दो बार यहां आए तब भी कांच उद्योग की तरक्की का जिक्र किया। बुधवार को पुलिस लाइन में आयोजित लाभार्थी सम्मेलन में आए तब भी कांच उद्योग पर उनका खास फोकस रहा। योगी ने यह कहते हुए कांच उद्योग को उत्साहित कर दिया कि सरकार कांच उत्पादों की ब्रांडिंग और मार्केटिंग करेगी। इसके लिए सरकार ने 250 करोड़ रुपये की व्यवस्था की है। कांच उद्योग का जिक्र करते हुए योगी ने पिछली सरकारों को घेरा। अपनी घोषणा पर योगी अति उत्साहित थे और बोले पिछली सरकार यदि ध्यान देती तो कांच उद्योग धमक के साथ पूरे विश्व में चमक बिखेरता।
यूपी के स्थापना दिवस पर आयोजित इन्वेस्टर समिट में भाग लेने यहां से पहुंचे कारोबारियों का मंच से आभार जता कर योगी ने कांच कारोबारियों का उत्साहवर्धन किया। योगी ने कहा कि कांच उद्योग से जुड़े उद्यमी भी आगे आए और 833 करोड़ के एमओयू साइन किए। सरकार कांच कारोबारियों की भरपूर मदद करेगी। कांच उद्योग की तरक्की सरकार का सपना है। शहर के प्रमुख उद्यमी भी मंच पर बुलाए गए थे। प्रमुख उद्योगपति देवीचरन अग्रवाल, राज कुमार मित्तल, प्रदीप गुप्ता, हेमंत अग्रवाल बल्लू ने मंच पर योगी आदित्यनाथ का सम्मान किया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने आलू की पट्टी पर आलू किसानों का खुलकर जिक्र किया। आलू किसानों के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों को गिनाया। मुख्यमंत्री बोले की आलू किसानों के लिए पहली बार किसी सरकार ने सोचा है। आलू विकास बोर्ड का गठन किया जा रहा है। यह बोर्ड सिर्फ आलू किसानों के लिए ही काम करेगा। किसान को उसकी उपज का पूरा लाभ मिलना चाहिए।
कांच उद्योग की बात करते हुए मुख्यमंत्री ने उद्योगपतियों के बारे में काफी कुछ कहा। यह भी कहा कि यहां के उद्योगपतियों ने अपनी मेहनत के बल पर इस उद्योग को आगे बढ़ाया है अब सरकार भी साथ देगी। मुख्यमंत्री ने कारोबारियों की बात कहते हुए मजदूरों की भी बात कही। उन्होंने मंच पर मौजूद सदर विधायक मनीष असीजा का नाम लेकर निर्देश दिए कि विधायक असीजा यहां के मजदूरों की समस्याओं के संबंध में पूरी योजना और प्रस्ताव तैयार करें।
श्रम कार्यालय में मजदूरों का अधिक से अधिक पंजीकरण कराएं। मजदूरों के बच्चों के लिए सरकार बोर्डिंग स्कूल खोलेगी। इस स्कूल में मजदूरों के बच्चे अच्छी शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे। इस स्कूल का पूरा खर्चा सरकार ही उठाएगी।