{"_id":"5a12e0ed4f1c1bce408b7ef7","slug":"181511186669-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 89 मतदान बूथ पर रहेगी आयोग की पैनी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 89 मतदान बूथ पर रहेगी आयोग की पैनी नजर
Updated Mon, 20 Nov 2017 08:08 PM IST
विज्ञापन
वोट
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। जिले के 89 मतदान बूथ पर राज्य निर्वाचन आयोग सीधे नजर रखने जा रहा है। यह बूथ जनपद में अतिसंवेदनशील प्लस की श्रेणी में चिंहित किए गए हैं, जहां ब्रॉड कास्टिंग की व्यवस्था की जा रही है।
निकाय चुनावों के लिए अब तक की प्रशासनिक और पुलिस व्यवस्था के मुताबिक इस बार मतदान के लिए 642 बूथ बनाए जा रहे हैं। इसमें मथुरा-वृंदावन नगर निगम के तहत 220 संवेदनशील, 153 अतिसंवेदनशील और 65 अतिसंवेदनशील प्लस की श्रेणी में चिंहित किए गए हैं। इसके अलावा कोसीकलां नगर पालिका सहित 13 नगर पंचायतों में भी 24 बूथ अतिसंवेदनशील प्लस की श्रेणी में रखे गए हैं। इन केंद्रों की निगरानी राज्य निर्वाचन आयोग सीधे लखनऊ से ही करेगा। इसके लिए इन सभी केंद्रों पर ब्राड कास्टिंग की व्यवस्था की जा रही है।
इसमें नगर निगम क्षेत्र में वृंदावन विद्यापीठ इंटर कालेज, हजारीम सोमाणी, सदर प्राइमरी पाठशाला, रसिक प्राइमरी पाठशाला, घाटी बहालराय, चंपा अग्रवाल इंटर कालेज, सेक्रेटहार्ट सीसे. स्कूल, इस्लामिया इंटर कालेज, जैन इंटर कालेज, औरंगाबाद प्राइमरी पाठशाला, प्राइमरी पाठशाला नवादा, केंद्रीय विद्यालय रिफाइनरी बाद, किशोरीरमण इंटर कालेज, विर्जापुर प्राइमरी और पूर्व माध्यमिक विद्यालय शामिल है।
विज्ञापन
नगर निगम के अलावा नगर पंचायत फरह, गोकुल, महावन, बाजना, चौमुहां, नंदगांव में एक-एक अतिसंवेदनशील प्लस बूथ है, जबकि बरसाना, राया, छाता में दो-दो तथा गोवर्धन में आठ बूथ चिंहित किए गए हैं। नगर पालिका कोसीकलां में चार बूथ इस श्रेणी में रखे गए हैं। यहां प्रशासन के साथ आयोग नजर रखेगा, हालांकि मतदान से ऐसे केंद्रों की संख्या में और इजाफा हो सकता है।