फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   दुकानदार से मारपीट करने वालों का शांतिभंग में चालान

दुकानदार से मारपीट करने वालों का शांतिभंग में चालान

Tue, 17 Oct 2017 08:34 PM IST
Updated Tue, 17 Oct 2017 08:34 PM IST
विज्ञापन
दुकानदार से मारपीट करने वालों का शांतिभंग में चालान
डेमो इमेज
बलदेव (मथुरा)। कस्बे के मेला रोड स्थित राजकुमार बंसल की दुकान पर आए तीन लोगों ने सोमवार की शाम दुकानदार के साथ मारपीट की। झगड़ा होते देख आसपास के दुकानदारों ने आकर दो युवकों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। एक युवक भाग निकला। उधर, घटना को लेकर थाने पहुंचे व्यापारियों को पुलिस ने लठिया दिया। इससे व्यापारी और भड़क गए। दुकानदार राजकुमार बसंल ने बताया कि उसकी दुकान पर मनोज नाम का युवक नौकरी करता था। उसको काफी समय पूर्व नौकरी से निकाल दिया गया था। मनोज पर गोदाम से 50 हजार रुपये का सामान चोरी करने का आरोप था। घटना के दिन मनोज अपने साथ युवक रवि और शिवा को लेकर दुकान पर आया और मारपीट शुरू कर दी। आसपास के दुकानदारों ने रवि और शिवा को मौके पर पकड़ लिया गया लेकिन मनोज भाग निकला। घटना को लेकर सैकड़ों दुकानदार थाने पहुंच गए और पकड़े गए युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग करने लगे। एसओ ने आश्वासन दिया कि मुकदमा दर्ज हो जाएगा। आश्वासन के बाद भी व्यापारी थाने पर हंगामा करने लगे तो पुलिस ने सभी को लठिया दिया। पुलिस के लाठी बरसाने से दुकानदारों में रोष है। पकड़े गए युवकों का पुलिस ने मंगलवार को शांतिभंग में चालान कर दिया है। कार्रवाई को लेकर व्यापारियों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed