{"_id":"59b002b44f1c1be17f8b459b","slug":"181504707252-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खादर में आज से चलेगा ध्वस्तीकरण अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खादर में आज से चलेगा ध्वस्तीकरण अभियान
Updated Wed, 06 Sep 2017 07:48 PM IST
विज्ञापन
demo
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण ने यमुना खादर में बसीं कालोनियों को ध्वस्त करने की तैयारी कर ली है। विकास प्राधिकरण ने खादर में बसे लोगों को नोटिस जारी कर मुनादी करा दी है। सात सितंबर को अभियान चलाया जाएगा।
बुधवार को मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के प्रभारी सचिव एडीएम वित्त एवं राजस्व रवींद्र कुमार, एसपी सिटी श्रवणकुमार, सीओ सदर विजय शंकर मिश्र भारी पुलिसबल के साथ यमुना खादर पहुंचे। यहां अधिकारियों ने परिक्रमा मार्ग में बिहारघाट से लेकर कालीदह घाट तक मुनादी कराई। पूर्व में दिए गए नोटिस का हवाला देते हुए लोगों ने अपने-अपने मकानों को खाली करने के आदेश दिए। इससे लोगों मेें हड़कंप है। विप्रा सचिव रवींद्र कुमार ने बताया कि सात सितंबर से यमुना खादर में अवैध निर्माणों को ढहाया जाएगा।
उधर, यमुना खादर में बसी कालोनियों के ध्वस्तीकरण को लेकर विप्रा की ओर से की जाने वाली कार्रवाई पर ग्राम पंचायत वृंदावन बांगर के प्रधान श्याम सिंह निषाद ने रोष जताया है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से रजिस्ट्री के साथ पेयजल, सड़क, बिजली, सीवर आदि की सुविधाएं क्षेत्रीय निवासियों को दी गई हैं, ऐसे में खादर में बसी कालोनियां अवैध कैसे हैं।