{"_id":"598880e94f1c1b45528b45d8","slug":"181502118121-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लपकों की कार्रवाई के बजाय खानापूरी की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लपकों की कार्रवाई के बजाय खानापूरी की तैयारी
Updated Mon, 07 Aug 2017 09:23 PM IST
विज्ञापन
आगरा। ताज के आस पास झगड़ा करते हुए पकड़े गए लोगों को पुलिस ने लपका बता दिया है। इसका ही रिकार्ड तैयार कर लिया है। इसे अब अधिकारियों के पास भेजा जा रहा है। पुलिस ने कार्रवाई का यह ब्योरा तब तैयार किया है जब आईजी रेंज मुथा अशोक जैन ने लपकों के खिलाफ एक्शन लेने की हिदायत दी है। पुलिस से लपका रजिस्टर बनाने के लिए भी कहा गया है।
लपके पर्यटकों को ठगते हैं। उन्हें धमकी देकर वसूली करते हैं। कई बार तो लूट भी लेते हैं। मार्बल का सामान दिखाकर बाद में कोरियर से पत्थर भेज देते हैं। ऐसी तमाम शिकायतें पर्यटन, ताजगंज और सदर थाना में है। इन पर पुलिस ने रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की। तीन महीने पहले जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगरा आए थे, तब उन्होंने भी लपकों पर कार्रवाई के लिए कहा था। इसके बाद भी पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि अब सीएम जल्द ही फिर से आगरा आ सकते हैं। अफसरों को डर है कि वह लपकों के बारे में सवाल न कर लें, इसलिए उन्होंने सख्त रवैया दिखाया है।
उधर पुलिस ने कागजी खानापूरी कर ली है। इसी के तहत पर्यटन थाना की ओर से एक ब्योरा जारी किया गया है। इसके मुताबिक जुलाई माह में 27 लपके पकड़े गए। उधर इस बारे में पुलिस से पूछा गया तो पता चला कि इनके चालान शांति भंग की आशंका में हुए हैं। पर्यटकों से ठगी की तो पिछले महीने में कोई रिपोर्ट ही दर्ज नहीं है। पुलिस की रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि साल भर में 76 लपके और हॉकरों पर कार्रवाई की जा चुकी है। इस बारे में पर्यटन थाना के प्रभारी से पूछा गया क्या लपकों का कोई रिकार्ड बना है? उनका जवाब था, यह अब तैयार किया जा रहा है। उनके पास इसका भी जवाब नहीं है कि कितने लपके इस साल चिन्हित किए गए। उनका कहना है कि जिन 76 लोगों पर कार्रवाई हुई है, उनके रिकार्ड को ही तसदीक किया जा रहा है। इनमें ज्यादातर वे लोग हैं जिन्होंने पार्किंग के बाहर अपनी गाड़ी खड़ी कर दी।