{"_id":"59875c9d4f1c1be6638b47ce","slug":"181502043293-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाइयों की कलाई पर आज सजेगा बहनों का प्यार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाइयों की कलाई पर आज सजेगा बहनों का प्यार
Updated Sun, 06 Aug 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। भाई-बहन के पवित्र त्योहार रक्षाबंधन सोमवार को धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। एक दिन पहले ही हर कोई इसकी तैयारी करता दिखाई दिया। कई घरों में बहनें एक दिन पहले ही आ गई थीं तो कुछ रक्षाबंधन वाले दिन जाने की तैयारी करती दिखाई दीं। चंद्रग्रहण होने के कारण समय से भाई को राखी बांधने के लिए निकलने की तैयारी में थीं।
रक्षाबंधन के दिन की तैयारी पहले से कर ली थी। चंद्रग्रहण होने के कारण पूर्वाह्न 11.05 बजे से भद्रा रहेगी। शास्त्रों में भद्राकाल में राखी बांधना निषेध माना गया है। मकर राशि में चंद्रमा के होने के कारण भद्रा का निवास पाताल में रहेगा। शास्त्रों के अनुसार भद्रा का स्वर्ग एवं पाताल में वास शुभ माना गया है। अस्तु भद्रा के कारण राखी बांधना दोष कारक नहीं रहेगा। इस दिन राहुकाल सुबह 7.30 बजे से नौ बजे तक होगा।
चंद्रग्रहण होने के कारण सूतक 1.52 बजे से लगेंगे। इसके कारण सुबह नौ बजे से 1.52 बजे ही तक रक्षाबंधन का त्योहार मनाना शुभ माना गया है। इधर आचार्य हरिओम शास्त्री ने कहा कि चंद्रग्रहण श्रावणमास की शुक्लपक्ष की पूर्णिमा को रात्रि दस बजकर 29 मिनट से शुरू होगा। उन्होंने कहा कि यह ग्रहण मिथुन,कन्या, तुला व कुंभ राशि वालों को भी परेशान करेगा। मेष, सिंह, वृश्चिक व मीन राशि वालों के लिए शुभ होगा।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर भारी भीड़
फिरोजाबाद । रक्षाबंधन से एक दिन पहले स्थानीय रेलवे स्टेशन के साथ ही बस स्टैंड पर यात्रियों की काफी भीड़ रही। भीड़ से बचने के लिए बहनें एक दिन पूर्व ही मायके जाने को निकल ली थीं। इसके कारण सरकारी बसों की छतों तक पर सवारियां थीं। सिंगल रूटों पर जाने वाली बसों में भीड़ दिखाई दे रही थी।
बाजारों में सजीं घेवर, फेनी और सेवईं की दुकानें
रक्षाबंधन के दिन घेवर, सेवइयों के साथ फेनी की घर-घर में बनाई जाती हैं। इसके कारण बाजारों में इसकी दुकानें एक दिन पहले ही सजी दिखाई दीं। हलवाइयों ने बाजार में होने वाली डिमांड के अनुरूप तैयारी की है। प्रमुख दुकानों पर तो घेवर के लिए मारामारी जैसे हालात रहते हैं। इसके कारण तो कुछ लोगों ने एक दिन पहले ही आर्डर बुक कराए थे।
जेल में सुबह आठ बजे से ही बहनों को मिलेगा प्रवेश
जेल अधीक्षक एमए खान ने बताया कि रक्षाबंधन के मौके पर जेल में बहनों को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक प्रवेश मिलेगा। पुरुष बंदियों से मिलने को आने वाली सभी बहनें जेल के अंदर केवल रोरी,चावल और भाई की कलाई पर बांधने के लिए राखी ले जा सकती हैं। मिष्ठान की व्यवस्था जेल के अंदर रहेगी। उन्होंने कहा कि दूर दराज क्षेत्र से यदि कोई बहन आती हैं तो शाम पांच बजे के बाद प्रवेश मिलेगा।
आदर्शनगर व सुहागनगर में लगेंगे मेला
फिरोजाबाद। रक्षाबंधन के मौके पर आदर्शनगर एवं सुहागनगर में भुजरिया मेला का आयोजन होगा। इस दौरान यहां भुजरिया विसर्जन के साथ कई कार्यक्रम होंगे। आदर्श नगर भुजरिया मेला समिति के मंत्री सत्यवीर गुप्ता ने बताया कि मेला अपराह्न दो बजे से होगा।उन्होंने कहा कि मेले का उद्घाटन डीएम नेहा शर्मा के द्वारा किया जाएगा। अध्यक्षता नगर विधायक मनीष असीजा होंगे व अतिथि नगर मजिस्ट्रेट शीतला प्रसाद यादव एवं विशिष्ट अतिथि डॉ.अरुण कुमार सिंह होंगे। आवास विकास कालोनी सुहागनगर में भव्य मेले के साथ भुजरिया विसर्जन होगा।