फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   18 trees uprooted in name of road widening Who will file a case whose land is it officers busy deciding

Agra: सड़क चौड़ीकरण के नाम पर 18 पेड़ उखाड़ फेंके...कौन कराएगा केस, किसकी है जमीन; तय करने में लगे अफसर

Tue, 25 Mar 2025 09:29 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 25 Mar 2025 09:29 AM IST
सार

आगरा में सड़क निर्माण के वक्त 18 पेड़ बुलडोजर से उखाड़ फेंके गए। इस मामले में अभी तक केस दर्ज नहीं हो सका है। अभ तक अफसर ये ही तय नहीं कर पाए हैं कि ये जमीन किसकी है। 
 

विज्ञापन
18 trees uprooted in name of road widening Who will file a case whose land is it officers busy deciding
उखाड़े 18 पेड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के फतेहाबाद के गांव सलेमपुर धनगर में जिला पंचायत कर ओर से बन रही सड़क निर्माण के लिए 18 पेड़ काट दिए गए हैं। आरोपियों पर अभी तक केस दर्ज नहीं किया गया है। कार्रवाई के लिए वन विभाग और प्रशासन एक-दूसरे पर टाल रहे हैं। हालत ये है कि जमीन किसकी है और कौन केस दर्ज कराएगा, अभी तक यह तय नहीं हुआ है।
विज्ञापन


फतेहाबाद पत्थरकोट मार्ग से सलेमपुर धनकर के लिए 35 लाख रुपये से करीब एक किलोमीटर सड़क का निर्माण कार्तिक इन्फ्राटेक कर रही है। दो दिन पहले बुलडोजर ने 18 पेड़ों को उखाड़ कर फेंक दिया। ठेकेदार और उसके कर्मचारियों पर ऐसा करने का आरोप है। शिकायत पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जमीन ग्राम पंचायत की बताकर लौट गई। प्रशासन भी जमीन किसकी है, इसकी जांच कराने की बात कह रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: दो लाख रुपये का लोन...साप्ताहिक ब्याज 24 हजार रुपये, अब तक चुका दी इतनी रकम; सुनकर पुलिस भी हैरान
विज्ञापन
विज्ञापन




 

कार्तिक इंफ्राटेक के ठेकेदार कर्मवीर सिंह का कहना है कि हमने जेसीबी से मिट्टी डाली है। किसान ने पेड़ हटवाए हैं। डीएफओ आदर्श कुमार का कहना है कि जमीन ग्राम पंचायत की है। पेड़ काटने की जानकारी एसडीएम और टीटीजेड को दे दी है। काेई केस दर्ज नहीं कराता है तो बाद में विभाग कराएगा।

ये भी पढ़ें -  Yamuna River Cruise: यमुना में दौड़ेगा क्रूज...ताजमहल से कैलाश मंदिर तक मिलेगी सेवा, डीपीआर हो रही तैयार


 

ये बोले अफसर-
सड़क ग्राम पंचायत की, चाहें तो दे सकते हैं तहरीर

वन क्षेत्राधिकारी फतेहाबाद विशाल राठौर का कहना है कि सड़क ग्राम पंचायत की है और यह लेखपाल के अधिकार में आती है। लेखपाल चाहे तो वन विभाग या थाने में लिखित में तहरीर दे सकते हैं। इसी आधार पर कार्रवाई होगी।

ये भी पढ़ें -  UP: सुलगी चिता से निकली गईं हडि्डयां...विवाहिता की मौत पर सवाल, घर में मिलीं टूटी हुई चूड़ियां; जांच में जुटी पुलिस


 

जमीन किसकी, पेड़ किसने कटवाए, करा रहे जांच
 उपजिलाधिकारी फतेहाबाद अभय सिंह का कहना है कि यह जमीन किसकी है और पेड़ किसने काटे हैं, इसकी जांच के लिए तहसीलदार फतेहाबाद और क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में संयुक्त टीम बनाई है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed