{"_id":"62c1d8aa4ba40040997a1f3d","slug":"18-people-injured-in-pickup-due-to-collision-with-dcm-mainpuri-news-agr538963579","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसीएम की टक्कर से पिकअप सवार 18 लोग हुए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसीएम की टक्कर से पिकअप सवार 18 लोग हुए घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। थाना बेवर क्षेत्र में हाइवे पर गांव करपिया के पास शनिवार की रात डीसीएम ने आगे चल रही पिकअप मैक्स में टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप में सवार 18 लोग घायल हो गए। सभी फर्रुखाबाद के रहने वाले हैं और मैनपुरी से एक लगुन कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। सीओ सहित पुलिस बल ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
जनपद फर्रुखाबाद के थाना मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव पखना बिहार निवासी एक युवक की लगुन मैनपुरी आई थी। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लोग कार व अन्य वाहनों से आए थे। करीब 25 लोग पिकअप मैक्स में सवार होकर लौट रहे थे। देररात करीब 12 बजे पिकअप जब हाइवे पर गांव करपिया के पास पहुंची तभी पीछे से आ रही डीसीएम ने टक्कर मार दी। सूचना पर सीओ चंद्रकेश सिंह पुलिस बल के साथ पहुंच गए। घायलों को बेवर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से चार को रेफर कर दिया गया। घायलों में चार साल का बालक भी शामिल है। पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में ले लिया है। चालक की तलाश की जा रही है।
यह लोग हुए घायल
घायलों में सूर्या चार वर्ष, विक्रम 20 वर्ष, पंकज 18, नीलेश 21, रामनिवास 62, प्रगति 16, ऋषि 45, पेशकार 18, रश्मि 10, शिवम 22, बालकृष्ण 45, बबलू 31, प्रमोद कुमार 50, विमलेश 40, ईश्वर दयाल 65, रोहित 24 निवासी पखना बिहार थाना मोहम्मदाबाद फर्रुखाबाद और 18 वर्षीय चंदन निवासी गांव कुशलपुर व एक अन्य शामिल है।