फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   14 हजार से अधिक अपराधी किए पाबंद, दो श्रेणियों में बांटा अपराध

14 हजार से अधिक अपराधी किए पाबंद, दो श्रेणियों में बांटा अपराध

Sun, 21 Apr 2019 10:55 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2019 10:55 PM IST
विज्ञापन
14 हजार से अधिक अपराधी किए पाबंद, दो श्रेणियों में बांटा अपराध
14 हजार से अधिक अपराधी किए पाबंद, दो श्रेणियों में बांटा अपराध - फोटो : अमर उजाला
कासगंज। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। चुनाव में गड़बड़ी रोकने के लिए बड़ी संख्या में अपराधी पाबंद कर दिए हैं। जमानत पर रिहा किए बड़े अपराधियों को श्रेणी में बांटते हुए उनकी कड़ी निगरानी शुरू की है।
विज्ञापन

पुलिस ने चुनाव के मद्देनजर जिलेभर के असामाजिक तत्वों की सूची तैयार कराई। जिलेभर में कुल 17485 असामाजिक तत्व पाए गए जिनमें से करीब तीन हजार अराजकतत्व जिले से बाहर हैं। पुलिस ने 14,136 असामाजिक तत्वों को पाबंदियों की बेड़ियों में जकड़ दिया है। इन पर पुलिस कड़ी नजर रख रही है। जिले में कुल 764 बड़े अपराधी हैं। जिन्हें ए और बी श्रेणी में बांटा गया है। 736 गलत आचरण के अपराधी ए श्रेणी में रखे गए हैं, जबकि 18 दुराचारी बी श्रेणी में शामिल किए गए हैं। इनमें से 32 जेल भेजे जा चुके हैं, जबकि अन्य के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। एएसपी डा. पवित्र मोहन त्रिपाठी ने बताया कि जिले में गुंडा एक्ट के 88, जिला बदर 43, गैंगस्टर 6 और रासुका अधिनियम के 3 अपराधी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि चुनाव में असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।
विज्ञापन

9972 लाइसेंसी शस्त्र कराए गए जमा
कासगंज। जिलेभर में 14234 शस्त्र लाइसेंस धारक हैं। जबकि 14292 कुल लाइसेंसी शस्त्र हैं। जिनमें से 9972 शस्त्र अब तक पुलिस चुनाव के मद्देनजर जमा करा चुकी है। 490 शस्त्रधारकों को स्क्रीनिंग कमेटी ने छूट दी है। जबकि 3830 शस्त्र अभी भी जमा नहीं हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed