फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   विरोध के बीच एनएचएआई ने किया सर्वे, फिर आएगी टीम

विरोध के बीच एनएचएआई ने किया सर्वे, फिर आएगी टीम

Tue, 08 Jan 2019 10:22 PM IST
faeem faeem faeem faeem
Updated Tue, 08 Jan 2019 10:22 PM IST
विज्ञापन
विरोध के बीच एनएचएआई ने किया सर्वे, फिर आएगी टीम
प्रतीकात्मक तस्वीर
कासगंज।
विज्ञापन

ग्रामीणों के विरोध के बीच एनएचएआई ने सिक्सलेन की प्रक्रिया आगे बढ़ा दिया है। हालांकि अब तक सिक्सलेन के नक्शे में बदलाव की कोई योजना नहीं बनी है। एनएचएआई की टीम सोमवार को भौगोलिक स्थिति का निरीक्षण कर लौट गई। बुधवार को टीम एक बार फिर जिले में पहुंचेगी। इधर, एनएचएआई की प्रक्रिया पर ग्रामीणों का विरोध जारी है
मथुरा से बरेली के बीच प्रस्तावित सिक्सलेन का कासगंज में विरोध है। अधिग्रहण प्रक्रिया में मनमानी का आरोप लगाकर ग्रामीण एनएचएआई के खिलाफ मोर्चा खोल चुके हैं। ग्रामीणों ने स्पष्ट कर दिया है कि संतुष्ट नहीं होने तक सिक्सलेन के लिए भूमि अधिग्रहण नहीं होने दिया जाएगा। ग्रामीणों के विरोध के बीच जिला प्रशासन ने अधिग्रहण की प्रक्रिया पर रोक लगा दी, लेकिन एनएचएआई की टीम ने जिले में पहुंचकर समस्या निस्तारण से पहले भौगोलिक सर्वे किया। टीम सर्वे कर लौट गई, लेकिन राजस्व विभाग के अधिकारियों एवं ग्रामीणों से टीम ने संपर्क नहीं किया। विरोध के मद्देनजर बुधवार को एनएचएआई के अधिकारी फिर से जिले में आएंगे और जिला प्रशासन के साथ बैठक करने के बाद सामंजस्य बैठक की तिथि तय करेंगे। एनएचएआई काम को गति देने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


यह हैं मांगें-
- सोरों - कासगंज के बीच सिक्सलेन में कहीं भी ट्रक खड़े करने की पार्किंग नहीं होनी चाहिए।
- जिन क्षेत्रों में एक ही हिस्से में निशानदेही की गई है वहां सड़क के दोनों ओर अधिग्रहण होना चाहिए।
- किसी भी किसान की कृषि योग्य पूरी भूमि का अधिग्रहण नहीं होना चाहिए।
- किसानों को नए अधिग्रहण बिल के मुताबिक अधिग्रहण से पहले मुआवजा मिलना चाहिए।
- बैठक में किसानों को पूर्ण रूप से संतुष्ट किया जाए।
सुझाव-
- यदि ट्रक खड़े करने की पार्किंग या टोल गेट कछला के आसपास हो तो उससे कई समस्या का समाधान होगा। एक तो जिले की सीमा के अंत में ट्रक पार्किंग हो जाएगी। किसी भी किसान की जमीन का अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण नहीं करना होगा। इसके अलावा स्नान पर्वों पर कछला घाट पर पहुंचने वाले वाहन ट्रक पार्किंग में खड़े होंगे। इससे जाम से मुक्ति मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
- एनएचएआई के अधिकारियों के साथ बैठक की योजना तैयार की गई है। किसानों के संतुष्ट नहीं होने तक एनएचएआई को प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ाने देंगे। किसानों की समस्या का समाधान करेंगे।
योगेंद्र कुमार, एडीएम, नोडल प्रभारी भूमि अधिग्रहण।
- हमने अपनी रिपोर्ट परियोजना निदेशक को सौंप दी है। जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। बुधवार को एडीएम से मुलाकात कर समस्या समाधान की दिशा में काम करेंगे।

शिवम त्रिपाठी, सर्वेयर एनएचएआई।
पेड़ कटान से यातायात प्रभावित
कासगंज। फोरलेन के लिए पेड़ों का कटान तेज कर दिया गया है। कासगंज-सोरों मार्ग पर पेड़ कटान से अव्यवस्था भी हो रही है। पेड़ों की टहनियां सड़कों पर गिरने से यातायात प्रभावित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed