फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   सात करोड़ से वार्डों में होंगे विकास कार्य

सात करोड़ से वार्डों में होंगे विकास कार्य

Wed, 05 Dec 2018 12:16 AM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
सात करोड़ से वार्डों में होंगे विकास  कार्य
फिरोजाबाद। नगर निगम सीमा के अंतर्गत सात करोड़ के बजट से वार्डों में विकास कार्य कराए जाएंगे। मंडलायुक्त से हरी झंडी मिलने के बाद नगर निगम प्रशासन ने कार्य शुरू कराने की तैयारी पूरी कर ली है। विकास कार्य होने के बाद जनता को गंदगी व जलभराव की समस्या से निजात मिल सकेगी।
विज्ञापन


पालीवाल हॉल में 31 जुलाई को बोर्ड मीटिंग का आयोजन हुआ था। बोर्ड मीटिंग में महापौर ने 15 स्थानों पर सड़क, नाला निर्माण के लिए करीब चार करोड़ के प्रस्ताव लाई थीं। वहीं 70 पार्षदों ने करीब सात करोड़ के प्रस्ताव सदन में रखे थे।
विज्ञापन


काफी शोरशराबा व हंगामे के बीच प्रस्ताव पास हो गए थे। नगर निगम प्रशासन ने मंडलायुक्त अनिल कुमार की अध्यक्षता में गत माह आयोजित बैठक में 16 करोड़ से अधिक के प्रस्ताव स्वीकृति के लिए रखे थे। प्रस्तावों के परीक्षण के बाद मंडलायुक्त ने नौ करोड़, नौ लाख 83 हजार 556 रुपये के प्रस्तावों को हरी झंडी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम प्रशासन ने बताया 14वें वित्त आयोग के स्वीकृत प्रस्तावों में 50.25 लाख के बजट से जलनिकासी के लिए नालों का निर्माण कराया जाएगा। 6.21 करोड़ का बजट वार्डों में विकास कार्यों पर खर्च किया जाएगा। वार्डों में सड़क, फुटपाथ व नाली सुधार कार्य पर 35.92 लाख का बजट खर्च किया जाएगा। नगर निगम बोर्ड में पास हुए पूरक प्रस्तावों के कार्य कराने पर 36.06 लाख का बजट निर्धारित किया है।

14वें वित्त आयोग के अंतर्गत मंडलायुक्त ने शहर की पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 1.65 करोड़ का प्रस्ताव स्वीकृत किया है। शहर में जलापूर्ति से संबंधित जलकल विभाग में सामान की आपूर्ति पर एक करोड़ 65 लाख, 97 हजार 505 रुपये का बजट खर्च होगा।


सहायक अभियंता निर्माण पीके सिंह ने बताया कि जुलाई के अंत में बोर्ड मीटिंग का आयोजन हुआ था, जिसमें महापौर व पार्षदों ने विकास कार्यों के प्रस्ताव रखे थे। औचित्य परीक्षण के बाद मंडलायुक्त ने नौ करोड़ से अधिक के प्रस्ताव पास किए। स्वीकृत कार्य शुरू कराने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शहर में जल्द ही स्वीकृत कार्य प्रारंभ कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed