{"_id":"5b7eeb7342c792465e1e8e6e","slug":"171535044467-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल बाढ़ पीड़ितों पर राहत का मरहम लगाएगा जिला प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केरल बाढ़ पीड़ितों पर राहत का मरहम लगाएगा जिला प्रशासन
Updated Thu, 23 Aug 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एटा। बाढ़ की त्रासदी से जूझ रहे केरल राज्य के लोगों पर प्रशासन राहत का मरहम लगाएगा। इसके लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। शासन से मिले निर्देश के मुताबिक हर जिले को बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री भेजने का जिम्मा सौंपा गया है। ऐसे में डीएम ने सभी स्वंयसेवी संस्थाओं और अफसरों को सहयोग करने के निर्देश दिए हैं।
केरल राज्य में पिछले दिनों आई बाढ़ से अरबों रुपये का नुकसान हुआ है। लोगों के मकान, रोजगार सब खत्म हो गए हैं। ऐसे में केरल राज्य के लोगों को राहत देने के लिए केंद्र से लेकर तमाम प्रदेशों की सरकार काम कर रही हैं। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने बाढ़ पीड़ितों पर राहत का मरहम लगाने का फैसला किया है।
हर जिले को बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री भेजने के निर्देश दिए गए हैं। जिले से बाढ़ पीड़ितों के लिए भोजन के पैकेट के साथ कपड़ों अन्य सामानों को केरल भेजा जाएगा। इसके लिए तहसील स्तर पर समाजसेवी संस्थाओं और लोगों को जोड़ा जाएगा। डीएम ने सभी एसडीएम को जिम्मेदारी सौंपते हुए मदद के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
इसके साथ ही सभी कर्मचारियों और अधिकारियों का एक दिन का वेतन भी काटकर केरल बाढ़ पीड़ित सहायता कोष में जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। एसडीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए राहत सामग्री जुटाने का काम चल रहा है। जो भी संस्थाएं या लोग इसमें मदद करना चाहते हैं, वह अपने सामान को तहसील पर पहुंचाकर सहयोग कर सकते हैं।