{"_id":"5b3bb3b04f1c1b7a468b4642","slug":"171530639280-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"70 में से सिर्फ आठ शिकायतों का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
70 में से सिर्फ आठ शिकायतों का निस्तारण
Updated Tue, 03 Jul 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। अविवादित फौती समय से दर्ज नहीं हुई तो सीधे तौर पर एसडीएम, तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक जिम्मेदार होंगे। लेखपाल का निलंबन होगा। अभियान चलाकर अविवादित फौती दर्ज कराएं।
दस वर्ष पुराने सभी पट्टों को संक्रमणीय कराएं। भू माफिया पर कड़ी कार्रवाई करें। यह निर्देश डीएम प्रदीप कुमार ने दिए। तहसील सदर में संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने कहा कोई भी अधिकारी दोपहर बाद ऑफिस में बैठा मिला तो उसके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई होगी।
अधिकारी रोजाना कम से कम दो गांव का भ्रमण कर शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन का निरीक्षण करें। 70 में से आठ शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
पुलिस अधीक्षक अजय शंकर राय, मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एके पांडेय, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी सिद्धार्थ अंबेडकर, उप जिलाधिकारी सदर अशोक कुमार सिंह, तहसीलदार सदर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
मैनपुरी। नवादा निवासी विमल कुमार की शिकायत पर मौके पर ही रजिस्ट्रार कानूनगो से उसका नाम खतौनी में सही कराकर खतौनी दिलाई गई। रठेरा निवासी हेतराम की मेड़बंदी नहीं किए जाने की शिकायत पर पैमाइश करने की शिकायत की।
वहीं, मेड़बंदी न करने पर लेखपाल के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करने, नगला भारा बिधूना निवासी मायाराम की शिकायत पर फौती दर्ज नहीं होने पर लेखपाल राजपाल खिलाफ कार्रवाई करने पर तहसीलदार सदर को जांच कर कार्रवाई करने को कहा।