फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   अधूरा रह गयाq जवान का बहन की शादी रचाने का सपना

अधूरा रह गया जवान का बहन की शादी रचाने का सपना

Thu, 14 Jun 2018 11:48 PM IST
Updated Thu, 14 Jun 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
अधूरा रह गयाq जवान का बहन की  शादी रचाने का सपना
देश सेवा के जुनून में छोड़ दी इंजीनियर की नौकरी - फोटो : अमर उजाला
एटा। छोटी बहन की शादी धूमधाम से करने की प्लानिंग बनाने वाले शहीद रजनीश के अरमा अधूरे रह गए। आतंकी हमले में जान गंवाने वाले शहीद की बहन भाई की बात को याद कर रो-रोकर जमीन पर पछाड़ खा गई।
विज्ञापन

अप्रैल माह में छुट्टी लेकर घर आए जवान रजनीश उर्फ टीटू ने परिजनों के साथ मिलकर कई वायदे किए थे। इनमें सबसे बड़ा वायदा शहीद ने अपनी छोटी बहन सपना की शादी आगे समय में धूमधाम से करने का था। शहीद हुए बीएसएफ के एसआई टीटू ने घरवालों से अगली बार छुट्टी लेकर आने पर यह शुभ काम करने की बात कही थी। लेकिन उस बेचारे को क्या पता था कि जो वायदा वह बहन की शादी करने को लेकर कर रहा है वह उसे पूरा नहीं कर पाएगा। देश रक्षा की खातिर शहीद हुए जवान का आतंकी हमला होने के बाद सपना अधूरा रह गया। वही भाई के वायदे को याद करके बहन सपना जमीन पर गिरती फफक-फफक कर रो रही थी। बहन की करुण वेदना को देखकर मौके पर मौजूद लोग अपनी आंखों से आंसू रोक नहीं पा रहे थे। वही दूसरी तरफ भाई की देखरेख में 12वीं में पढ़ाई कर रहे छोटे भाई वरुण भी भाई की यादों का बिलख रहा था। उसका कहना था कि वह भाई के कहने पर पढ़ाई करते हुए भविष्य में एक बड़ा अधिकारी बनने का सपना पाल रहा था। ऐसे में भाई के शहीद होने के बाद छोटा भाई काफी परेशान हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed