{"_id":"5b2273854f1c1ba66e8b7f1c","slug":"171528984453-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में राम मंदिर निर्माण हमारा स्थायी मुद्दा: कलराज मिश्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण हमारा स्थायी मुद्दा: कलराज मिश्र
Updated Thu, 14 Jun 2018 07:36 PM IST
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री पं. कलराज मिश्र।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा का सुशासन मुख्य मुद्दा होगा। हम अपनी सरकार के विकास कार्यों को लेकर जनता के बीच जाएंगे और एक फिर 2019 में हम केंद्र की सत्ता पर काबिज होंगे।
यह बात भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री पं. कलराज मिश्र ने पत्रकार वार्ता करते हुए कही। वह गुरुवार को वृंदावन में भाजपा के चुनावी अभियान के तहत संतों से मुलाकात करने के लिए आए थे। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण स्थायी मुद्दा है। राम मंदिर निर्माण को लेकर हमारी पार्टी प्रतिबद्ध है।
जल्द ही सुप्रीम कोर्ट का निर्णय आ जाएगा और अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण भी शुरू हो जाएगा। वहीं उन्होंने लोकसभा चुनावों से पूर्व विपक्ष का महागठबंधन टूट जाने की बात कहते हुए कहा कि भले ही विपक्ष एकजुट हो जाए लेकिन भाजपा के विजय रथ को नहीं रोक पाएगा।
विज्ञापन
वहीं नोटबंदी और जीएसटी लागू होने के बाद देश में व्यापारियों को हो रही परेशानी को स्वीकार करते हुए कहा कि अभी शुरुआत में कुछ परेशानी आ रही है लेकिन उसका दीर्घकालिक लाभ व्यापारियों, आम जनता व देश को मिलेगा। भाजपा जिलाध्यक्ष तेजवीर सिंह, जिला प्रभारी रघुराज सिंह, देवेंद्र शर्मा, राधाकृष्ण पाठक, पदम सिंह शर्मा, पन्नालाल गौतम, चेतन स्वरूप पाराशर उपस्थित थे।