फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   जिला जेल में निरुद्ध हैं क्षमता से दो गुने बंदी

जिला जेल में निरुद्ध हैं क्षमता से दो गुने बंदी

Sun, 01 Apr 2018 11:00 PM IST
Updated Sun, 01 Apr 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
जिला जेल में निरुद्ध हैं क्षमता से दो गुने  बंदी
जिला कारागार - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
मैनपुरी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश का असर अभी जिले में नजर नहीं आ रहा है। जिला कारागार में क्षमता से दो गुना बंदी निरुद्ध हैं। इससे बंदियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। जेल में क्षमता से अधिक बंदियों की संख्या होने के कारण अव्यवस्थाओं का आलम है। वर्तमान में जिला जेल में 498 बंदी क्षमता है, जबकि 983 बंदी निरुद्ध हैं।


देशभर की जेलों में निर्धारित कैदियों की क्षमता से अधिक बंदी निरुद्ध होने पर हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने सख्त निर्देश दिए हैं। साथ ही राज्य सरकारों को फटकार लगाई है। अफसरों से कैदियों की संख्या से निपटने के लिए योजना का मसौदा पेश करने को कहा है। जिला कारागार में क्षमता से अधिक बंदियों की संख्या लंबे समय से चली आ रही है। इसी कड़ी में जिला कारागार में 10 नई बैरकों का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद जेल में तीन सौ बंदियों की क्षमता और बढ़ जाएगी। हालांकि निर्माण कार्य में अभी चार से पांच माह का समय लगने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed