{"_id":"5a7c92a74f1c1ba5268b91f4","slug":"171518113447-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल की छत का प्लास्टर टूट कर गिरा, तीन शिक्षिकाएं घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल की छत का प्लास्टर टूट कर गिरा, तीन शिक्षिकाएं घायल
Updated Thu, 08 Feb 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
छत गिरी
- फोटो : शाहनवाज आलम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद/टूंडला। गुरुवार दोपहर मोहम्मदाबाद के परिषदीय विद्यालय की छत का प्लास्टर गिरने से तीन अध्यापिकाएं घायल हो गईं। एसएमसी की ट्रेनिंग के दौरान हुई घटना में एक शिक्षिका की हालत गंभीर होने पर उपचार के लिए आगरा भेजा गया है।
परिषदीय विद्यालयों के भवनों के निर्माण में घटिया सामग्री प्रयोग होने एवं उनकी समुचित देखभाल न होने से आए दिन छतों के प्लास्टर गिरने से कभी बच्चे तो कभी टीचर घायल हो रहे हैं। गुरुवार दोपहर एक बजे करीब भी ऐसी घटना हुई। मोहम्मदाबाद के प्राथमिक विद्यालय में एसएमसी की ट्रेनिंग चल रही थी। इस ट्रेनिंग में प्राथमिक विद्यालय मोहम्मदाबाद, प्राथमिक व उप्रा विद्यालय बन्ना, प्राथमिक विद्यालय नगला गोला, प्राथमिक व उप्रा विद्यालय नगला महादेव के शिक्षक ट्रेनिंग ले रहे थे।
प्रशिक्षक मुकेश के न आने पर मनोज कुमार शिक्षकों को ट्रेनिंग दे रहे थे। इसी दौरान अचानक छत का प्लास्टर टूटकर शिक्षकों के सिर पर आ गिरा। शिक्षकों को भागता देख स्कूली बच्चे भी दहशत में आ गए। घटना में मोहम्मदाबाद स्कूल की प्रधानाध्यापिका मिथलेश कुमारी, उप्रा विद्यालय नगला महादेव की प्रधानाध्यापिका नसीम बानो व प्राथमिक विद्यालय नगला महादेव की प्रधानाध्यापिका कविता मित्त्त्तल घायल हो गईं।
विज्ञापन
नसीम बानो को उपचार के लिए एफएच हास्पीटल में भर्ती कराया गया। वहां से उन्हें आगरा भेजा गया। हादसे की जानकारी होने पर खंड शिक्षाध्धिकारी सुबोध पाठक भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि विद्यालय के जिस कक्ष में ट्रेनिंग चल रही थी। वह पूर्व से ही जर्जर हालत में था। उसे बंद रखने के पूर्व में ही आदेश दिए थे। फिर उसमें ट्रेनिंग कैसे हो रही थी। इसका स्पष्टीकरण मांगा गया है। जर्जर कक्ष को तुड़वाने के आदेश दिए हैं।