फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   नसबंदी के बाद महिला की मौत

नसबंदी के बाद महिला की मौत

Tue, 16 Jan 2018 11:13 PM IST
Updated Tue, 16 Jan 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
नसबंदी के बाद महिला की मौत
फिरोजाबाद/एका।
विज्ञापन

एका सीएचसी पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए कैंप के दौरान एक महिला की नसबंदी कराने के थोड़ी देर बाद मौत गई। महिला की मौत के बाद सीएचसी पर हंगामा खड़ा हो गया। परिवारीजनों ने डाक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया। हंगामे और महिला की मौत से चिकित्सकों में हड़कंप मच गया। अधिकारी मौके पर पहुंच गए। महिला का पोस्टमार्टम कराया गया है।

लक्ष्मी उर्फ रेखा (30) पत्नी संतोष कुमार निवासी नगला श्वेटा थाना एका मंगलवार को क्षेत्रीय आशा कार्यकर्ता की सलाह पर सीएचसी एका में लगे परिवार नियोजन कैंप में नसबंदी कराने गई थी। वहां नसबंदी के बाद लक्ष्मी को वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। तभी उसकी हालत बिगड़नी शुरू हो गई। डाक्टरों ने महिला को जिला महिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही लक्ष्मी की मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने डाक्टरों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। कार्रवाई की मांग की। महिला की मौत की जानकारी मिलने पर सीएमओ एसके दीक्षित, नगर मजिस्ट्रेट शीतला प्रसाद यादव व एसओ उत्तर लोकेश भाटी जिला अस्पताल पर पहुंचे। परिजनों की शिकायत के आधार पर महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। एसडीएम जसराना मोहम्मद रिजवान और एसओ एका भी मौके पर पहुंच गए और लोगों को समझाया।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर सीएमओ एसके दीक्षित और सीएमएस डा. आरके पांडे ट्रामा सेंटर पहुंचे। सीएमओ ने डाक्टर की लापरवाही सेे इंकार करते हुए कहा कि महिला की नसबंदी में कोई लापरवाही नहीं बरती गई। उन्होंने कहा कि महिला को अचानक हार्ट अटैक आया जिससे उसकी मौत हो गई। फिर भी परिजनों की शिकायत के आधार पर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस मामले में शासन स्तर से बातचीत हुई है। पीड़ित परिवार को लगभग दो लाख रुपये अनुग्रह राशि के रूप में दिलाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय परिवार नियोजन के तहत लगाए गए कैंप में नसबंदी कराने आई 15 महिलाओं का नसबंदी से पूर्व स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया था। परीक्षण के उपरांत दो महिलाओं का स्वास्थ्य ठीक नहीं होने के कारण वापस कर दिया गया। छह महिलाओं की नसबंदी कुशलता पूर्वक होने के बाद लक्ष्मी पत्नी संतोष की नसबंदी की गई। लेकिन महिला की हालत बिगड़ने के बाद यहां हड़कंप मच गया। बाद में सभी महिलाएं वहां से वापस हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed