{"_id":"5a47daca4f1c1b4e718bc106","slug":"171514658506-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलाव जलाने में झुलसे पति-पत्नी और बेटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलाव जलाने में झुलसे पति-पत्नी और बेटा
Updated Sat, 30 Dec 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। कोतवाली के पन्नी गली में सर्दी से बचने के लिए घर में अलाव जलाते समय हादसा हो गया। पति-पत्नी और उनका बेटा लपटों से घिर गए। परिवार के अन्य लोगों ने आग बुझाई। महिला बुरी तरह से झुलस गई है। उसका मेडिकल कालेज इमरजेंसी में उपचार चल रहा है।
पन्नी गली निवासी बबलू सब्जी की ठेल लगाता है। शनिवार सुबह बबलू, उसकी पत्नी नाजिया (30), बेटा फरहाज, मां, भाई शमीम, नाजिया का भाई आदिल घर के आंगन में तसले में कोयले डालकर आग जला रहे थे।
तभी किसी बच्चे ने मिट्टी के तेल से भरी केन तसले में आग पर उड़ेल दी। इससे आग भड़क गई। लपटों में नाजिया, बबलू और फरहाज घिर गए। नाजिया बुरी तरह से जल गई। इससे घर में चीखपुकार मच गई। परिवारीजनों ने किसी तरह आग बुझाई।
विज्ञापन
इसके बाद झुलसे पति-पत्नी और बेटे को एसएन मेडिकल कालेज इमरजेंसी में ले आए। नाजिया 60 फीसदी तक जल गई, जबकि बबलू और फरहाज भी मामूली रूप से झुलसे। नाजिया का इलाज चल रहा है।