फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   हवाई जहाज की तर्ज पर ट्रेनों में भी कोहरारोधी तकनीक, जानिए क्या है ये

हवाई जहाज की तर्ज पर ट्रेनों में भी कोहरारोधी तकनीक, जानिए क्या है ये

Sun, 24 Dec 2017 12:06 AM IST
Updated Sun, 24 Dec 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
हवाई जहाज की तर्ज पर ट्रेनों में भी कोहरारोधी तकनीक, जानिए क्या है ये
आगरा। उत्तर- मध्य रेलवे के महाप्रबंधक एमसी चौहान ने कहा है कि निकट भविष्य में ट्रेनों में भी हवाई जहाज की तर्ज पर कोहरारोधी लेजर तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। आरडीएसओ में इस तकनीक का ट्रेनों में प्रयोग करने पर परीक्षण चल रहा है।
विज्ञापन


फिलहाल कोहरे से निपटने को फॉग सेफ डिवाइस की मदद ली जा रही है। यात्री सुविधाएं बढ़ाने पर खास ध्यान है। आगरा में केंद्रीय विद्यालय का कोई औचित्य नहीं है।
विज्ञापन


जीएम ने आगरा कैंट स्टेशन पर मीडिया से बातचीत में कहा कि कैंट स्टेशन पर चार लिफ्ट लगाई जा रही हैं। एक स्वचालित सीढ़ी भी तैयार की जा रही है। मथुरा से झांसी तक तीसरी लाइन का काम दो से तीन साल में पूरा हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोहरे से निपटने में असफल रहने के सवाल पर जीएम ने बताया कि कोहरे से परिचालन पर कुछ असर तो पड़ता ही है, लेकिन फॉग सेफ डिवाइस का प्रयोग किया जा रहा है। ट्रेन प्रोटेक्शन वार्निंग सिस्टम पर भी काम चल रहा है।

भविष्य में लेजर तकनीक के प्रयोग से कोहरे में भी ट्रेनों की गति कम नहीं होगी। बताया कि रेलवे ट्रैकों की सुरक्षा और परिचालन पर नजर रखने को सुपरवाइजर और रेल अफसरों को पेट्रोलिंग करने को कहा गया है।


उन्होंने बताया कि ग्वालियर में बंगलौर राजधानी का ठहराव 25 दिसंबर से शुरू किया जा रहा है। मानव विहीन फाटकों को सितंबर 2018 तक पूरी तरह खत्म करने पर काम चल रहा है। आरओबी और एलएचएस बनाए जा रहे हैं, जहां तक आगरा में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना का प्रस्ताव है तो इस पर अभी कोई विचार नहीं हो रहा है, क्योंकि यहां विद्यालयों की कमी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed