फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   बीच शहर में आढ़ती के घर से 12 लाख की लूट

बीच शहर में आढ़ती के घर से 12 लाख की लूट

Tue, 31 Oct 2017 11:52 PM IST
Updated Tue, 31 Oct 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
बीच शहर में आढ़ती के घर से 12 लाख की लूट
demo pic
मथुरा। मुहल्ला काजियान में मंगलवार सुबह सात बजे आढ़ती के मंडी जाने को निकलते ही बदमाश उसके घर में घुस गए। लुटेरों ने आढ़ती की पत्नी को तमंचा दिखाकर डराया और पांच साल के बेटे को गन प्वाइंट पर लेकर पचास हजार रुपये और साढ़े ग्यारह लाख के जेवरात लूट लिए। करीब पंद्रह मिनट तक बदमाश बेखौफ होकर घर को खंगालते रहे। लूट की यह वारदात बीच शहर में चौकी कृष्णानगर के भूतेश्वर तिराहे स्थित बाग काजियान मुहल्ले की है। यहां के मोहम्मद इमरान उर्फ गुड्डू पुत्र दोस्त मोहम्मद मंडी में सब्जी की आढ़त करते हैं। हर रोज की तरह वह मंगलवार सुबह ठीक सात बजे मंडी जाने को घर से निकले थे। उनके निकलते ही उनकी पत्नी मुमताज गेट बंद करने पहुंची तो यहां खड़े तीन बदमाशों ने तमंचा दिखाकर उसे धमकाया और घर के भीतर ले गए और अलमारी की चाबी मांगी। जब मुमताज ने इंकार किया तो उनके पांच साल के बेटे अल्फेज को गन प्वाइंट पर ले लिया। बेटे की जान खतरे में देख मुमताज ने लाकर की चाबी बदमाशों के हवाले कर दी। बदमाशों ने अलमारी से करीब 11.5 लाख के जेवरात और पचास हजार रुपये निकाल लिए। करीब पंद्रह मिनट तक घर में रहे बदमाश लूटपाट करने के बाद घर को बाहर से बंद करके भाग गए। बदमाशों के चले जाने के बाद मुमताज ने शोर मचाया तो आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। लूट की सूचना पाकर मंडी से इमरान भी घर आ गए। पुलिस ने महिला से बदमाशों के हुलिए की जानकारी ली और बदमाशों की तलाश की, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed