{"_id":"5968ff6f4f1c1b1c678b4735","slug":"171500053359-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवागढ़ से दिल्ली तक करता था हथियारों की तस्करी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवागढ़ से दिल्ली तक करता था हथियारों की तस्करी
Updated Fri, 14 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
बंदूक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। अवागढ़ में तैयार होने वाले अवैध हथियारों की तस्करी दिल्ली तक होती थी। दिल्ली पुलिस ने अवागढ़ के एक युवक की निशानदेही पर पिस्टल और हथियार बनाने वाले उपकरण बरामद किए थे। खास बात यह रही कि अवागढ़ पुलिस को दिल्ली पुलिस के आने की भनक तक नहीं लगी। बाद में, दिल्ली पुलिस ने हथियारों की बरामदगी की आमद थाना अवागढ़ में कराई, तब अवागढ़ पुलिस को घटना की जानकारी हो सकी।
दिल्ली पुलिस ने छापेमार कार्रवाई कर अवागढ़ में अवैध हथियार बनाने और दिल्ली तक तस्करी करने का खुलासा किया है। इसके बाद अवागढ़ पुलिस भी हरकत में आ गई है। आरोपी को पुलिस संगठित रूप से हथियार बना कर तस्करी करने, गैंगेस्टर, आर्म्स एक्ट में दो बार जेल भेज चुकी है। वहीं अवागढ़ पुलिस ने हथियार तस्करी में शामिल लोगों की तलाश शुरू कर दी है।
एसओ केके मिश्रा ने बताया कि रामगोपाल को दिल्ली पुलिस रिमांड पर लेकर आई थी। उसकी निशानदेही पर पिस्टल और भारी मात्रा में उपकरण बरामद किए गए थे। बता दें कि 11 जुलाई को दिल्ली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को अवैध हथियार सहित पकड़ लिया था। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने आरोपी रामगोपाल को अवैध हथियार आपूर्ति करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। रामगोपाल अपनी ससुराल नगला राना में रहकर अवैध हथियार बनाता था और उनकी आपूर्ति दिल्ली तक कर रहा था।
विज्ञापन
दो बार भेज चुकी है जेल
अवागढ़ पुलिस ने विगत 17 जून, 2015 को भारी मात्रा में बने, अधबने तमंचे और हथियार बनाने के उपकरण के साथ पकड़ा था। पुलिस ने गैंगेस्टर, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस की धाराओं में रामगोपाल, सिकंदराराऊ निवासी शैलेंद्र, गजराज, सुरेंद्र और पीपल अड्डा निवासी मनोज को जेल भेजा था। इससे पूर्व अवागढ़ पुलिस रामगोपाल को अगस्त अगस्त, 2014 में आर्म्स एक्ट में जेल भेज चुकी है।