फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   योग का पकड़ा साथ तो निरोग बनने की आस

योग का पकड़ा साथ तो निरोग बनने की आस

Wed, 21 Jun 2017 11:58 PM IST
Updated Wed, 21 Jun 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
योग का पकड़ा साथ तो निरोग बनने की आस
योग का पकड़ा साथ, निरोग बनने की आस - फोटो : अमर उजाला
एटा।
विज्ञापन

कभी अनुलोम विलोम, तो कभी कपाल भांति। कभी नौकासन, तो कभी शवासन। यह नजारा बुधवार को जिले में जगह-जगह दिखाई दिया। मौका था अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित योग शिविर का। जहां पर शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सुबह की ठंडी हवा में लोग योग करने निकल पड़े। जिले के प्रभारी मंत्री अतुल गर्ग और डीएम अमित किशोर ने भी योग करके लोगों को स्वस्थ रहने का संदेश दिया।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पतंजलि योग समिति, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट और जिला प्रशासन द्वारा आयोजित योग शिविर में लोेगों को हुजूम उमड़ पड़ा। जीआईसी के मैदान में शहर के करीब दो हजार लोगों ने भाग लेकर खुद को निरोग बनाने का उपक्रम किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी मंत्री अतुल गर्ग, डीएम अमित किशोर, एसएसपी अखिलेश चौरसिया ने किया। इसके बाद ऊँ के मंत्रोच्चार के बाद योग प्रशिक्षक आचार्य व्यास ने योग क्रियाएं और आसन कराना शुरू कराए।
विज्ञापन


उन्होंने लोगों को योग करने का संदेश देते हुए सबसे पहले शिथिलासन कराया। इसके बाद क्रियक आसन, ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, शस्त्रिकासन, वज्रासन, मंडूकासन, वक्रासन, मकरासन, नौकासन, मर्कटासन समेत तमाम आसन कराए। सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड, भाजपा जिलाध्यक्ष डा. दिनेश वशिष्ठ, सीडीओ एसएन सिंह कुशवाह, एडीएम वित्त महेशचंद्र शर्मा, पीडी आरके गौतम समेत तमाम प्रशासनिक अधिकारियों ने योग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी रामनिवास चौहान और धर्मवीर गहलौत ने प्रभारी मंत्री का सम्मान किया। स्वामी लक्ष्मणानंद, चेयरमैन राकेश गांधी, चेतन बाबू यादव, विक्रांत माधौरिया, डा. शिवनंदन सिंह, मेधाव्रत शास्त्री, अमोल सिंह, सुशील कुमार नीलू, सांवल सिंह, रामौतार आर्य, मदन, हरिओम गुप्ता, अरविंद गुप्ता, डा. श्यामलता वेद, डा. सपना यादव, एकता आर्य, अर्चना राणा, मंजू, मुन्नी देवी, विमला मौजूद रहे।

एलईडी पर हुआ सीधा प्रसारण
जीआईसी में आयोजित किए गए योग शिविर में लखनऊ में आयोजित हुए योग शिविर का सीधा प्रसारण किया गया। सूचना और जनसंपर्क विभाग द्वारा भेजे गए एलईडी स्क्रीन वाहन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लोगों ने योग करते देखा।


अन्य जगह भी हुए कार्यक्रम
शहर में कलक्ट्रेट में यश योग सेवा समिति द्वारा योग शिविर का आयोजन किया गया। यहां प्रशिक्षक यशवीर सिंह चौहान ने योग कराया। आर्ट ऑफ लिविंग ने ग्रीन गार्डन में योग शिविर कराया। वहीं योग प्रशिक्षक डा. अनुपम सक्सेना ने आरएसएस कार्यकर्ताओं को योग कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed