फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   1707 liters of illicit liquor destroyed

Agra News: 1707 लीटर अवैध शराब कराई नष्ट

Fri, 07 Jun 2024 01:46 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 07 Jun 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
1707 liters of illicit liquor destroyed
पटियाली। कोतवाली पर माल विनष्टिकरण टीम द्वारा वर्ष 2021 से 2023 तक पंजीकृत हुए अवैध शराब के 92 अभियोग की कुल 1707 लीटर अवैध शराब को नष्ट किया गया। जिसकी कीमत लगभग 170700 रुपये थी।बृहस्पतिवार को न्यायालय के आदेश पर एसपी अर्पणा रजत कौशिक, तहसीलदार जितेंद्र सिंह एवं सीओ विजय राणा के निर्देशन में 1707 लीटर अवैध शराब को थाना प्रांगण में खाली जगह में गड्ढा खुदवाकर उसे नष्ट कर दिया गया। सीओ विजय राणा ने बताया कि पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई गई हैं। उन्होंने बताया कि माल खाने में रखे होने के कारण वातावरण प्रदूषित हो रहा था। इससे संक्रमण फैलने की आशंका थी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गोविंद बल्लभ शर्मा द्वारा माननीय न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जनपद को रिपोर्ट प्रेषित की गयी थी। न्यायालय के आदेश पर विनिष्टीकरण की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed