{"_id":"5d9746348ebc3e013a3e47a3","slug":"17-year-old-girl-warned-to-commit-suicide-application-given-to-mainpuri-sp","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा युवक, किशोरी ने कहा न्याय नहीं मिला तो दे दूंगी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा युवक, किशोरी ने कहा न्याय नहीं मिला तो दे दूंगी जान
Sat, 05 Oct 2019 12:17 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 05 Oct 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala Graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी के औंछा थाना क्षेत्र निवासी एक किशोरी ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में न्याय न मिलने पर खुदकुशी करने की चेतावनी दी है। आरोप है कि गांव का ही युवक आए दिन फोन करके परेशान करता है। अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा है। इस कारण किशोरी मानसिक रूप से बेहद परेशान हो चुकी है।
ये भी पढ़ें: थाने में सुनवाई नहीं हुई तो एसएसपी दफ्तर पर महिला ने उठाया ऐसा कदम, पुलिस के हाथ-पैर फूले
थाना औंछा क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी के पिता बाहर रहकर ट्रक चलाते हैं। वह मां के साथ घर पर ही रहती है। 30 सितंबर को गांव निवासी आरोपी ने उसे फोन किया और अश्लील बातें करने लगा। इसकी शिकायत जब किशोरी ने मां से की तो वह युवक से पूछने गई।
विज्ञापन
आरोप है कि इस बीच मां को बेटी की अश्लील तस्वीर वायरल करने की धमकी दी गई। आरोपी और उसके परिजनों ने कुछ दिन पूर्व घर में घुसकर किशोरी के साथ मारपीट भी की थी। आए दिन युवक द्वारा परेशान किए जाने से पीड़िता मानसिक रूप से परेशान हो चुकी है।

थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश की जा रही है।