फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   1631 people got corona vaccine

1631 लोगों ने लगवाया कोरोना का टीका

Sat, 05 Jun 2021 10:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
1631 people got corona vaccine
कासगंज। जिला में कोरोना टीकाकरण अभियान रफ्तार पकड़ने लगा है। शनिवार को जिला में 1631 लोगों ने टीका लगवाया। टीकाकरण में युवाओं की संख्या अधिक रही।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने डा. अंजुश ने बताया कि 18 से 44 आयु वर्ग के युवाओं के टीकाकरण का 1150 लक्ष्य रखा गया जिसके सापेक्ष 966 युवा टीका लगवाने केंद्रों पर पहुंचे। 45वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के टीकाकरण के लिए 3750 का लक्ष्य रखा गया जिसके सापेक्ष 593 लोगों को टीका लगाया गया। जबकि 772 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। उन्होंने कहा कि सभी लोग जल्द से जल्द टीका लगवा लें। उन्होंने कहा कि टीकाकरण कराने के बाद भी कोरोना से सुरक्षा के उपायों का पालन करते रहें। उन्होंने बताया कि जिन लोगों के बच्चे 12 से कम आयु के हैं, उनके लिए अभिवावकों के लिए स्पेशल दो केंद्र बनाए गए हैं। बिड़ला अस्पताल पर टीका लगवाने पहुंचीं अभिभावक भावना पाठक, माधुरी राघव व अभय कुमार माहेश्वरी का कहना है कि टीका लगवाने से उन्हें कोई भी परेशानी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed