{"_id":"5cb74725bdec22143d398c27","slug":"161555515173-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश ने बिगाड़ी मतदान केंद्रों की व्यवस्थाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश ने बिगाड़ी मतदान केंद्रों की व्यवस्थाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। मतदान से 14 घंटे पहले हुई बारिश ने पोलिंग पार्टियों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी। मतदान केंद्रों पर कहीं जलभराव हो गया तो कहीं कीचड़ की समस्या पैदा हो गई। इससे मतदान कर्मचारी रात भर जागते रहे।
बुधवार को बरसात ने मतदान की व्यवस्था में खलल डाल दिया। मतदान की पूर्व संध्या को केंद्रों पर पहुंचे कर्मचारी विचलित हो गए। यमुनापार स्थित प्राथमिक विद्यालय अब्दुल नवीपुर में जलभराव हो गया। परिषदीय विद्यालय मरहला मुक्खा के परिसर में कीचड़ हो गई।
पानी भर गया। प्राथमिक विद्यालय जाबरा में भी यही हाल था। ग्रामीण इलाकों के मतदान केंद्र इस बारिश से ज्यादा प्रभावित नजर आए। मतदान के लिए पहुंचे कर्मचारियों के लिए बारिश से ज्यादा मुसीबत हो गई।
विज्ञापन
इस बार जनपद में 20 बूथों को आदर्श बूथ के रूप में तैयार किया गया है। इसमें प्रत्येक विधानसभा में एक-एक बूथ सखी बूथ के रूप में तैयार किया गया है। बारिश से इन केंद्रों को सजाने का कार्य अव्यवस्थित हो गया।