{"_id":"5c2f98e3bdec22571463e056","slug":"161546623203-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना लाइसेंस खाद की कालाबाजारी करने पर तीन दुकान सीज कीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना लाइसेंस खाद की कालाबाजारी करने पर तीन दुकान सीज कीं
विज्ञापन
खाद के सैंपल फेल, पांच दुकानों के लाइसेंस निरस्त
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। कस्बा जैथरा में कृषि विभाग अधिकारियों ने शिकायत पर छापामार कार्रवाई की। टीम को तीन दुकानों पर बिना लाइसेंस के खाद की कालाबाजारी करते हुए मिली। टीम ने पुलिस की मौजूदगी में दुकानों को सीज कर दिया। वहीं जबकि दो दुकानों पर मूल्य से अधिक दर पर खाद बिक्री किए जाने से लाइसेंस निलंबित किए गए ।
जिला कृषि अधिकारी को कस्बा जैथरा में बिना लाइसेंस के खाद की कालाबाजारी करने और किसानों को मूल्य से अधिक दर पर बिक्री करने की शिकायत मिल रही थी। इसका संज्ञान लेते हुए जिला कृषि अधिकारी एमपी सिंह के नेतृत्व में टीम पुलिस को साथ लेकर छापा मारा। यहां दुष्यंत ऊर्फ पिंटू निवासी पुरानी बस्ती जैथरा द्वारा हॉस्पिटल रोड पर दुकान संचालित की जा रही थी। यहां से टीम को 82 बोरी यूरिया, नर्मदा फॉस्फॉरस कीटनाशक दो बोरी बरामद किए। इसी प्रकार यशवीर और धर्मवीर सिंह निवासी नगला सुमंत, शिवकुमार ऊर्फ शिवदर्शन निवासी ढकपुरा की हॉस्पिटल रोड स्थित दुकान पर भारी मात्रा में खाद बिना लाइसेंस के कालाबाजारी के लिए मिली। तीनों दुकानों को सीज कर दिया है और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
दो दुकानों के लाइसेंस निलंबित
कृषि विभाग की टीम ने आसपुर स्थित साईं फर्टिलाइजर्स पर किसान बनकर खाद के रेट पूछे तो 330 रुपये बताए गए। किसानों से पता किया तो उन्हें भी इसी दर पर बिक्री की जा रही थी। कस्बा सकीट स्थित पाल खाद भंडार पर से 330 रुपये की यूरिया खाद की बिक्री होती मिली। कृषि अधिकारी एमपी सिंह ने निर्धारित मूल्य से अधिक पर खाद बिक्री करने वाले दोनों दुकानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए।