{"_id":"5c2bb0c1bdec2256e37bcb35","slug":"161546367169-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरब्रिज निर्माण के चलते ढाई घंटे बाधित रहा रेलवे ट्रैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरब्रिज निर्माण के चलते ढाई घंटे बाधित रहा रेलवे ट्रैक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। लेबर कॉलोनी पर बनाए जा रहे ओवरब्रिज के कारण मंगलवार दोपहर को उत्तर-मध्य रेलवे ट्रैक पर ट्रेनों का आवागमन ढाई घंटे तक अवरुद्ध रहा। ओवरब्रिज पर गाटर स्थापना का कार्य पूर्ण कराने के लिए दो घंटे, तीस मिनट का ब्लाक लिया गया था।
स्थानीय रेलवे स्टेशन के समीप लेबर कॉलोनी फाटक पर रेल ऊपरगामी ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। ओवरब्रिज पर मंगलवार को गाटर स्थापित कराए गए। वहीं ओवरब्रिज पर गाटर स्थापना के लिए स्थानीय रेल प्रशासन ने रेलवे बोर्ड से मंगलवार की दोपहर दो बजकर 25 मिनट से चार बजकर 55 मिनट का ब्लाक लिया था।
रेलवे प्रशासन द्वारा ब्लाक लिए जाने के कारण स्थानीय रेलवे स्टेशन से गुजरने वालीं यात्री व मालगाडियों को टुण्डला व मक्खनपुर रेलवे स्टेशन पर ही रोक लिया गया। लेकिन ब्लाक देने से पूर्व कानपुर-आगरा ईएमयू ,दिल्ली की ओर जाने वाली मगध एवं महाबोधि एक्सप्रेस को गुजारा गया।रेल प्रशासन के अनुसार रेलवे ट्रेक बुधवार को सुचारू रहेगा।